विज्ञापन
नोएडा में रहने वाले लोगों, नौकरीपेशा वर्ग और छात्रों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Noida News : नोएडा में रहने वाले लोगों, नौकरीपेशा वर्ग और छात्रों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्ताव के मुताबिक जून महीने से ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, जबकि आने वाले करीब दो सप्ताह में ट्रायल रन भी शुरू होने की संभावना है। इन बसों का किराया न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये तय किया गया है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, शुरुआती चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इनमें 10 डबल डेकर बसें शामिल होंगी, जबकि शेष 90 बसें 9 मीटर और 12 मीटर लंबाई की होंगी। डबल डेकर बसों का संचालन बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परी चौक तक किया जाएगा। बता दें कि 15 जून से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने के साथ ही ई-बस नेटवर्क को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और एयरपोर्ट तक विस्तार दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मासिक पास की दरों पर अभी विचार चल रहा है। Noida News
इन ई-बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप आधारित टिकट बुकिंग सिस्टम भी शुरू किया जाएगा। यात्री चाहें तो बस में चढ़कर कंडक्टर से भी टिकट ले सकेंगे। सभी रूटों पर 15-15 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी, जबकि 5 बसें स्टैंडबाय के रूप में रखी जाएंगी। इसके अलावा जिन मार्गों पर ई-बसों का संचालन होगा, वहां से ई-रिक्शा हटाने की भी योजना बनाई गई है ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाया जा सके। सेक्टर-90 स्थित बस डिपो में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जहां एक साथ 50 बसें चार्ज हो सकेंगी। इसके अलावा बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर भी चार वैकल्पिक चार्जिंग पॉइंट तैयार किए जा रहे हैं। Noida News
सेक्टर-90 डिपो / बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा किसान चौक और एक मूर्ति तक
सेक्टर-90 / बॉटेनिकल गार्डन से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक
सेक्टर-90 / बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-62 तक
सेक्टर-90 / बॉटेनिकल गार्डन से फेज-2, सूरजपुर कलेक्ट्रेट होते हुए ग्रेटर नोएडा तक
दिल्ली के सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और ISBT तक संचालन Noida News
विज्ञापन