नोएडा शहर के सेक्टर-63-G में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में 10 परिसरों में 42.919 किलोवाट चोरी पकड़ी गई। सभी मामलों में धारा 135 के तहत FIR दर्ज की गई।

Noida News : उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने नोएडा में बिजली चोरी के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में विद्युत विभाग की प्रवर्तन टीम और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में 10 परिसरों में अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल पकड़ा गया। जांच के दौरान कुल 42.919 किलोवाट की विद्युत चोरी सामने आई है। बिजली चोरी के सभी 10 मामलों में आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। Noida News
विद्युत विभाग के अनुसार, मुख्य अभियंता, नोएडा क्षेत्र के आदेश पर 27 अगस्त 2026 को 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-63-G के पोषक संख्या-06 (फीडर) पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन/उड़नदस्ता दल के साथ विभागीय टीम ने संयुक्त रूप से कई परिसरों की जांच की। चेकिंग के दौरान टीम को कई परिसरों में बिजली के अवैध इस्तेमाल के मामले मिले। विभाग ने तत्काल इन मामलों को विद्युत चोरी के रूप में दर्ज करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। Noida News
नोएडा शहर के विद्युत विभाग की कार्रवाई में जिन 10 मामलों में चोरी पकड़ी गई, उनमें चोरी की मात्रा इस प्रकार बताई गई है—
विद्युत विभाग ने कार्रवाई को केवल चेकिंग तक सीमित नहीं रखा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सभी 10 प्रकरणों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मुकदमे एंटी पावर थेफ्ट थाना, सेक्टर-63, नोएडा में दर्ज कराए गए हैं। बिजली चोरी के मामलों में विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से साफ है कि नोएडा में विद्युत चोरी को लेकर अब प्रवर्तन अभियान को और अधिक सख्त किया जा रहा है। नोएडा में बिजली चोरी के कारण होने वाले लाइन लॉस को कम करने और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिजली के कनेक्शन, मीटर और विद्युत उपयोग की जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां भी बिजली का अवैध इस्तेमाल या चोरी सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग ने नोएडा के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत संयोजन और अधिकृत मीटर के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बिजली चोरी या अवैध विद्युत उपयोग से संबंधित जानकारी देने के लिए उपभोक्ताओं से 'बिजली मित्र पोर्टल' के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई है। Noida News
सेक्टर-63-G के फीडर पर एक ही अभियान में 10 मामलों में 42.919 किलोवाट बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद यह साफ है कि विद्युत विभाग नोएडा में बिजली चोरी के मामलों पर निगरानी बढ़ा रहा है। आने वाले दिनों में भी अलग-अलग क्षेत्रों और फीडरों पर चेकिंग अभियान चलाए जाने की संभावना है। इस विषय में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की पश्चिमी प्रदेश की कंपनी पश्चिमी प्रदेश उत्तर विधुयत निगम ( PVVNL ) के बड़े अधिकारियो दिनों पूरे प्रदेश में बिजली खिलाफ बड़ा अभियान।इस विषय में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की पश्चिमी प्रदेश की कंपनी पश्चिमी प्रदेश उत्तर विधुयत निगम ( PVVNL ) के बड़े अधिकारियो दिनों पूरे प्रदेश में बिजली खिलाफ बड़ा अभियान चला रहे है। नोएडा में पकड़े गए बिजली चोर इस अभियान का हिस्सा बताए जा रहे है। यह भी पता चला है कि बिजली चोरी के मामलो में जल्द ही कुछ और एक्शन भी होंगे। नोएडा मे तैनात बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (Reading ) अमित त्रिपाठी नोएडा शहर में बिजली चोरो के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे है। Noida News
विज्ञापन