नोएडा शहर में बिजली-पानी के संकट को लेकर रविवार को विशाल महापंचायत होगी। प्रसिद्ध किसान नेता तथा भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के आह्वान पर पर्थला में हजारों लोगों के जुटने का दावा है।

Noida News : बिजली और पानी की समस्याओं से जूझ रहे नोएडा के पर्थला और आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने अब अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के आह्वान पर रविवार को बिजली-पानी के मुद्दे को लेकर एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। आयोजकों का दावा है कि महापंचायत में आसपास की विभिन्न कॉलोनियों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। महापंचायत का आयोजन पर्थला ब्रिज से करीब 200 मीटर की दूरी पर किया जाएगा। इसमें क्षेत्र की बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। Noida News
यह भी पढ़े : नोएडा में पूरे भक्ति भाव से मना कृष्ण जन्माष्टमी, विधायक पंकज सिंह डूबे भक्ति भाव में
आयोजकों का कहना है कि पर्थला और आसपास की अनेक कॉलोनियों में रहने वाले लोग लंबे समय से बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी को लेकर भारतीय किसान परिषद ने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। संगठन का कहना है कि अब जनता केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बिजली और पानी की स्थायी व्यवस्था चाहती है। Noida News
इसे भी पढ़े : नोएडा के भंगेल में BJP के बड़े चेहरों की संख्या बढ़ी
महापंचायत में चोटपुर कॉलोनी, छजारसी कॉलोनी, जितेंद्र कॉलोनी, अतरसिंह कॉलोनी, आश्रम कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, शिव कॉलोनी, उन्नति विहार कॉलोनी, राधाकुंज कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, विष्णु नगर कॉलोनी, अक्षरधाम कॉलोनी, साईं एन्क्लेव, गणेश नगर, राम वाटिका, श्याम वाटिका, बालाजी कॉलोनी, बालाजी एक्सटेंशन, वेद एन्क्लेव, शिव धाम ककराला, अमरूद वाली कॉलोनी, राधा कुंज समेत आसपास की अन्य कॉलोनियों के लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
इसके अलावा अक्षरधाम पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 तथा विष्णु नगर पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। Noida News
महापंचायत के आह्वान के दौरान आयोजकों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र की जनता अब बिजली और पानी की समस्या पर केवल आश्वासन सुनने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का सामना कर रहे परिवारों की आवाज को मजबूती से संबंधित अधिकारियों और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजकों की ओर से नारा दिया गया है "अब बिजली चाहिए सिर्फ वादे नहीं, अब पानी चाहिए सिर्फ आश्वासन नहीं।" Noida News
नोएडा को देश के प्रमुख औद्योगिक और आधुनिक शहरों में गिना जाता है, लेकिन शहर के आसपास विकसित हुई अनेक कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर स्थानीय निवासियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में रविवार को होने वाली यह महापंचायत क्षेत्र की जनता की नाराजगी और मांगों को सामने रखने का बड़ा मंच बन सकती है। खास तौर पर यदि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं तो बिजली-पानी का मुद्दा नोएडा में एक बार फिर प्रमुख जनमुद्दा बन सकता है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने क्षेत्र की जनता से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया है। Noida News
विज्ञापन