विज्ञापन
नोएडा में शहरी यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम आगे बढ़ गया है। नोएडा शहर में महामाया फ्लाईओवर से लेकर सेक्टर-94 स्थित यमुना पुस्ते तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा नया एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

Noida News : नोएडा में शहरी यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम आगे बढ़ गया है। नोएडा शहर में महामाया फ्लाईओवर से लेकर सेक्टर-94 स्थित यमुना पुस्ते तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा नया एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और अब आईआईटी रुड़की द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही नोएडा प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। DPR प्राप्त होने के बाद प्राधिकरण स्तर पर आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा और इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, इस महीने के भीतर DPR मिलने की उम्मीद है, जबकि जुलाई तक टेंडर जारी किए जा सकते हैं। Noida News
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड नोएडा के मौजूदा यातायात ढांचे को और मजबूत करेगा। वर्तमान में शहर में दो प्रमुख एलिवेटेड कॉरिडोर संचालित हैं—एक सेक्टर-28 से सेक्टर-61 तक और दूसरा भंगेल से फेज-2 तक। नया कॉरिडोर महामाया फ्लाईओवर और यमुना पुस्ते के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक के रूप में काम करेगा, जो सेक्टर-94 और आसपास के क्षेत्रों को सीधे जोड़ देगा। यह एलिवेटेड रोड फिल्म सिटी और अन्य प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसे भविष्य में चिल्ला एलिवेटेड रोड से भी जोड़ा जाएगा, जिससे दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात और अधिक सुगम होगा। Noida News
यमुना पुस्ते पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए अभी अंतिम चरण का सर्वे होना बाकी है। यूपीडा की सलाहकार एजेंसी पहले ही प्रारंभिक सर्वे कर चुकी है, जिसमें यह सुझाव दिया गया है कि कुछ हिस्सों में एलिवेटेड संरचना और कुछ स्थानों पर सामान्य सड़क बनाई जा सकती है। यह मार्ग सेक्टर-94 से आगे बढ़कर यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-150 क्षेत्र तक विस्तारित हो सकता है। हालांकि, चूंकि यमुना पुस्ता सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए निर्माण कार्य के लिए उसकी अनापत्ति (NOC) लेना अनिवार्य होगा, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। Noida News
इस नए एलिवेटेड रोड को आगे चलकर चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा, जिसका निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह कॉरिडोर दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से शुरू होकर नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक पहुंचेगा और आगे मयूर विहार फ्लाईओवर से इसका सीधा कनेक्शन सुनिश्चित किया जाएगा।अधिकारियों के अनुसार, चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण का लगभग 47 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन