किन सेक्टरों और सोसायटियों के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और नॉयज बैरियर लगने के बाद कितना कम होगा ट्रैफिक का शोर ? जानिए नोएडा की इस बहुप्रतीक्षित योजना की पूरी कहानी।

Noida News : नोएडा एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले वाहनों के शोर से परेशान आसपास के लोगों के लिए राहत की खबर है। करीब छह साल से फाइलों में अटकी साउंड बैरियर लगाने की योजना अब जमीन पर उतरने जा रही है। नोएडा प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड पर नॉयज बैरियर लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड के दोनों ओर ध्वनि अवरोधक लगाए जाएंगे। Noida News
सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती स्कूल से सेक्टर-61-66 चौराहे तक करीब 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर साउंड बैरियर लगाने की योजना है। एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ करीब 9.6 किलोमीटर हिस्से में ध्वनि अवरोधक लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य एलिवेटेड रोड पर दिन-रात दौड़ने वाले वाहनों से पैदा होने वाले शोर को आसपास के इलाकों तक पहुंचने से कम करना है। Noida News
एलिवेटेड रोड पर नॉयज बैरियर लगाने की योजना वर्ष 2021 में तत्कालीन नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ी थी। साउंड बैरियर का डिजाइन तैयार कराने के लिए सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) और काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) की मदद ली गई थी। पारदर्शी और कम ऊंचाई वाले मॉड्यूलर नॉयज बैरियर का डिजाइन भी तैयार कराया गया था। इसके बावजूद परियोजना लंबे समय तक प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 की फाइलों में ही अटकी रही। Noida News
एलिवेटेड रोड पर दिन और रात लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार वाहनों के शोर से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती रही है। इस समस्या को लेकर प्राधिकरण में शिकायतें भी पहुंचती रही हैं। एलिवेटेड रोड के आसपास कई रिहायशी इलाके, ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां और संवेदनशील स्थान मौजूद हैं। ऐसे में साउंड बैरियर को लंबे समय से जरूरी माना जा रहा था। Noida News
एलिवेटेड रोड के दोनों ओर सेक्टर-28, 26, 27, 23, 24, 51, 33 और सेक्टर-61 जैसे प्रमुख क्षेत्र आते हैं। इसके अलावा आसपास दो स्कूल और दो अस्पताल भी स्थित हैं। निठारी गांव और कई ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां भी एलिवेटेड रोड के आसपास हैं। ऐसे में नॉयज बैरियर लगने के बाद इन क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण के प्रभाव को कम करने की उम्मीद है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण की ओर से परियोजना के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से दोनों तरफ साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वर्षों से फाइलों में अटकी यह योजना टेंडर के बाद कितनी जल्दी जमीन पर उतरती है। फिलहाल टेंडर जारी होने से एलिवेटेड रोड के आसपास रहने वाले लोगों को लंबे समय से चली आ रही शोर की समस्या से राहत की उम्मीद जरूर जगी है। Noida News
विज्ञापन