नोएडा । आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द व क्षेत्र 2 रवि जायसवाल व प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह द्वारा गली नम्बर 9 ममूरा में दविश देकर अभियुक्त सुनील पुत्र सत्यपाल को 46 पव्वें अवैध विदेशी मदिरा के साथ गिरफ्तार करते हुये सम्बन्धित के विरूद्ध थाना फेज 3 में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
दिल्ली गौतमबुद्धनगर बार्डर पर स्थित कालिंदी कुंज में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गयी तथा बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 द्वारा ककराला में दाबिश दी गई। दबिश के दौरान एक अभियुक राजीव पुत्र विक्रम सिंह पता रामनगर थाना परीचितगढ़ जिला मेरठ के कब्जे से 44 पव्वें शिल्पा देसी शराब बरामद करते हुये सम्बन्धित के विरूद्ध आबकारी अधीनियम की सुसंगत धाराओं में थाना फेज 2 में मुकदामा दर्ज कराया गया। इसके अलावा सूरजपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की संयुक्त टीम द्वारा गढ़ी शाहदरा सेक्टर 44 मे झुग्गियो में दबिश दी गई, दबिश के दौरान किसी प्रकार की अवैध शराब बरामद नहीं किया गया। आसपास लोगों को सतर्क किया गया कि यदि कोई अवैध शराब की बिक्री करता है तो उसकी सूचना तत्काल दे।
इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 राहुल कुमार सिंह ने दादरी, चिटहेरा, सादोपुर स्थित देशी, विदेशी, बियर दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बिल अकबरपुर दादरी टोल प्लाजा पर रोड़ चेकिंग की गयी तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -6 पी0सी0दीक्षित द्वारा जेवर क्षेत्र के दुकानो का सघन निरीक्षण किया गया व यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर अवैध शराब की बरामदगी के लिए वोल्वो बसो मे सघन रूप से चैकिंग की गई।