Noida: आबकारी विभाग ने चलाया ठेकों पर चेकिंग अभियान
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:01 PM
नोएडा ।
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब के विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा गठित टीमों के सदस्यों ने चेकिंग अभियान चलाया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द व क्षेत्र 2 रवि जायसवाल एवं प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक शुभम शुक्ला द्वारा बरौला, सेक्टर-22, सेक्टर-44, सेक्टर-58, रोजा जलालपुर स्थित देशी, विदेशी, बियर की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया एवं गोपनीय खरीददारी के द्वारा निर्धारित मूल्य पर बिक्री को सुनिश्चित किया गया तथा बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 द्वारा मकौड़ा, जुनपत, जैतपुर, अल्फा, तिलपाता में शराब की दुकानों की चेकिंग की गई और कोण्डली, बैदली में हरियाणा राज्य से आने वाले संदिग्ध वाहनों की रोड चेकिंग की गई।
इसी प्रकार पीसी दीक्षित आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 द्वारा क्षेत्र मे स्थित देशी, विदेशी व बियर दुकानो के बार कोड की चेकिंग कर स्टाक का सत्यापन किया गया व दुकानों पर उपस्थित ग्राहकों से एमआरपी पर शराब बिक्री के सम्बन्ध में जानकारी की गयी एवं जेवर टोल पर अवैध शराब की बरामदगी के लिए संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की गई तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 राहुल कुमार सिंह ने छपरौला देशी, मॉडल शॉप ए0, अच्छेजा देशी, विदेशी और बियर, सादोपुर की झाल दुकानो पर गुप्त रूप से परचेस करायी गयी व दुकान पर संचित स्टॉक को चेक किया। दुकान के आस पास यदि कोई अवैध शराब की बिक्री हो रही हो तो भी सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया एवं दुकानों पर टोल फ्री नम्बर लगे है कि नही और ईस्टर्न पेरिफेरल के बिल अकबर दादरी कट पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।