नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक अहम योजना तैयार की है। नोएडा सेक्टर-148 और सेक्टर-153 के बीच क्लोवर लीफ विकसित करने की तैयारी है।

Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक अहम योजना तैयार की है। नोएडा सेक्टर-148 और सेक्टर-153 के बीच क्लोवर लीफ विकसित करने की तैयारी है। इस परियोजना से सेक्टर-150 और 152 समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोगों को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है। क्लोवर लीफ बनने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच यातायात कनेक्टिविटी भी सुगम होगी। Noida News
नोएडा प्राधिकरण फिलहाल प्रस्तावित क्लोवर लीफ का डिजाइन तैयार कराने की प्रक्रिया में जुटा है। डिजाइन तैयार होने के बाद इसे तकनीकी जांच और मंजूरी के लिए आईआईटी के विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा। इसके बाद परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कराई जाएगी। डीपीआर पूरी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। प्रस्तावित क्लोवर लीफ को एक्सप्रेसवे के दोनों ओर मौजूद सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। इससे अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। मौजूदा अंडरपास पर निर्भरता कम होने से वाहनों का दबाव भी अलग-अलग मार्गों पर बांटा जा सकेगा। Noida News
वर्तमान में सेक्टर-150 और सेक्टर-152 की ओर आने-जाने वाले लोगों को एक्सप्रेसवे के नीचे बने अंडरपास का इस्तेमाल करना पड़ता है। अंडरपास की सीमित चौड़ाई और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण व्यस्त समय में यहां यातायात दबाव बढ़ जाता है। पीक ऑवर्स में वाहनों की लंबी कतार लगने से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी होती है। इलाके में आने वाले समय में आबादी और यातायात दोनों बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्राधिकरण का मानना है कि पहले से बेहतर कनेक्टिविटी तैयार करने से भविष्य में जाम की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। Noida News
क्लोवर लीफ एक इंटरचेंज डिजाइन है, जिसकी संरचना चार पत्तियों वाले आकार जैसी दिखाई देती है। इसमें वाहनों को अलग-अलग दिशाओं में जाने के लिए घुमावदार रैंप उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे ट्रैफिक को एक-दूसरे के रास्ते में कम से कम बाधा के साथ अलग-अलग दिशाओं में मोड़ा जा सकता है। Noida News
विज्ञापन