विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती आबादी, लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और भविष्य की परिवहन जरूरतों को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में एक बड़े एक्सप्रेसवे कॉरिडोर की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Noida News : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती आबादी, लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और भविष्य की परिवहन जरूरतों को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में एक बड़े एक्सप्रेसवे कॉरिडोर की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रस्तावित परियोजना के तहत सेक्टर-150 से परी चौक तक नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे विकसित किया जाएगा, जो आगे चलकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP), यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। Noida News
शुरुआत में यह एक्सप्रेसवे सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे विस्तारित कर परी चौक तक ले जाने का निर्णय लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, इस हिस्से को एलिवेटेड रूप में विकसित किया जाएगा ताकि यातायात बिना किसी रुकावट के तेज गति से संचालित हो सके। यह कॉरिडोर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा के बीच बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करेगा। साथ ही जेवर एयरपोर्ट के संचालन के बाद बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना भविष्य की जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Noida News
नई योजना के तहत सेक्टर-94 को एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां से डीएनडी फ्लाईवे, चिल्ला एलिवेटेड रोड और कालिंदी कुंज मार्ग को सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही चिल्ला एलिवेटेड रोड को महामाया फ्लाईओवर से आगे बढ़ाकर सेक्टर-94 तक जोड़ने की तैयारी भी की जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा और अधिक सुगम हो सकेगी। Noida News
इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहु-स्तरीय कनेक्टिविटी है। परी चौक से आगे यह एक्सप्रेसवे कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) से जुड़ेगा, जिससे हरियाणा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आने वाले समय में यह कॉरिडोर यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर में एक मजबूत वैकल्पिक हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क विकसित होगा। करीब 31.4 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 4300 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है, जिसमें भूमि अधिग्रहण पर लगभग 1400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना का करीब 14.2 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और शेष हिस्सा ग्राउंड लेवल पर विकसित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन से बढ़ाकर 10 लेन तक विस्तारित करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। Noida News
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की सलाहकार एजेंसी द्वारा प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया गया है और रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी गई है। अब इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) एलएंडटी लिमिटेड द्वारा तैयार की जा रही है, जिसे तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना की लागत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण मिलकर वहन कर सकते हैं, जबकि अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा। Noida News
वर्तमान में नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक दबाव बना रहता है, खासकर ऑफिस समय और वीकेंड पर लंबा जाम आम समस्या है। नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे मौजूदा एक्सप्रेसवे पर दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन