नोएडा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ी परियोजना आकार लेने जा रही है। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच प्रस्तावित नए फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार कर लिया है।

Noida News : नोएडा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ी परियोजना आकार लेने जा रही है। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच प्रस्तावित नए फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार कर लिया है। करीब 85 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे के दोनों ओर स्थित 15 से अधिक सेक्टरों के लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर सेक्टर-150 और आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए लोगों को मौजूदा अंडरपास और जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी। Noida News
प्राधिकरण की योजना के तहत यमुना पुस्ते के पास स्थित सेक्टर-150 को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से जोड़ने के लिए नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है और अब परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की जाएगी। प्रस्तावित फ्लाईओवर सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच विकसित होगा। इसके बनने के बाद सेक्टर-149, 150, 151, 152 और 153 समेत आसपास के कई सेक्टरों में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर और सुगम मार्ग मिलेगा। Noida News
वर्तमान में सेक्टर-150 और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को सफीपुर गांव के पास सेक्टर-148 के सामने बने पुराने अंडरपास का सहारा लेना पड़ता है। बारिश के दौरान यहां जलभराव होने से स्थिति और खराब हो जाती है। हाल ही में लगातार हुई बारिश के दौरान अंडरपास और आसपास के क्षेत्र में जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अंडरपास के आगे मौजूद तीखे मोड़ और सीमित रास्ते के कारण सुबह और शाम के समय ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। Noida News
प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार, नोएडा की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-148 की तरफ मौजूदा अंडरपास से पहले फ्लाईओवर के लूप पर चढ़ सकेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर से होते हुए वाहनों को सेक्टर-150 की दिशा में 45 मीटर चौड़ी सड़क पर उतारा जाएगा। वहीं सेक्टर-150 की ओर से नोएडा आने वाले वाहनों के लिए भी अलग लूप की व्यवस्था की जाएगी। इससे वाहन सेक्टर-148 की ओर उतरकर सेक्टर-145, 146, 147 और अन्य इलाकों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा की दिशा में आसानी से जा सकेंगे। Noida News
नए फ्लाईओवर के निर्माण से सेक्टर-148, 149, 150, 151, 152 और 153 के अलावा आसपास के कई रिहायशी और विकसित हो रहे क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। अभी सर्विस रोड और पुराने अंडरपास पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर तैयार होने के बाद ट्रैफिक का दबाव अलग-अलग मार्गों में बंटने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय कम होगा और सेक्टर-150 तक पहुंचना आसान बनेगा। Noida News
विज्ञापन