नोएडा में फर्जी पुलिसवाला बनकर घूम रहे एक युवक को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय आरोपी राहुल सिंह खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर इलाके में घूम रहा था।

Noida News : नोएडा में फर्जी पुलिसवाला बनकर घूम रहे एक युवक को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय आरोपी राहुल सिंह खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी पुलिस पहचान पत्र समेत वर्दी और अन्य सामान बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी, सात फर्जी पहचान पत्र, कई दस्तावेज, कार्ड और दिल्ली नंबर की आई-20 कार बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
थाना सेक्टर-113 पुलिस के मुताबिक आरोपी को सेक्टर-117 स्थित सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल सिंह पुत्र तोड़ी राम के रूप में हुई है। उसकी उम्र 34 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार राहुल सिंह मूल रूप से मथुरा जिले का रहने वाला है। उसका पता मथुरा कोतवाली क्षेत्र के कान्तापुरी महोली रोड का बताया गया है। वर्तमान में वह नोएडा के सेक्टर-117 क्षेत्र में रह रहा था। Noida News
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी बरामद की है। तलाशी में एक जोड़ी खाकी वर्दी के अलावा दो सफेद धातु के डीपी बैज, चार स्टार, नेम प्लेट, लाल बेल्ट, खाकी मोजे, लाल रंग के जूते और दिल्ली पुलिस की पी-कैप मिली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी की पहचान का इस्तेमाल करने के लिए वर्दी और उससे जुड़े सामान अपने पास रखे हुए थे। Noida News
राहुल सिंह के पास से दिल्ली पुलिस के सात फर्जी आईकार्ड बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। इसके अलावा एक कैंटीन स्मार्ट कार्ड, सात एटीएम/क्रेडिट कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक आईफोन-17 प्रो और मेट्रो कार्ड भी बरामद किया है। आरोपी के पास मिले दस्तावेज और कार्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से दिल्ली नंबर की एक आई-20 कार भी मिली है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। अब जांच की जा रही है कि इस वाहन का इस्तेमाल आरोपी किस उद्देश्य से करता था और क्या इसका संबंध फर्जी पुलिस पहचान से था। Noida News
पुलिस ने राहुल सिंह के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला मु0अ0सं0-376/26 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 204, 205, 337, 336(3) और 340(2) लगाई गई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के साथ मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस बरामद वर्दी, पहचान पत्र और अन्य सामान के इस्तेमाल तथा आरोपी के पूरे नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। Noida News
विज्ञापन