
Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाला पत्नी व ससुराल से पीड़ित एक युवक चर्चा का विषय बन गया हैं यह युवक अपने आपको पत्नी पीड़ित बता रहा था। जब उसका गहरा राज खुला तो पुलिस से लेकर पड़ोसी तक सब हैरान रह गए। हैरान की बारी अब आपकी है।
आपको बता दें कि यह मामला यूपी के ग्रेटर नोएडा शहर के वेस्ट ग्रेटर नोएडा का है। यहां गौड़ सिटी की 14 एवेन्यू सोसयटी में रहने वाला तनुज सिंह एक बड़ा 'फ्राड' निकला। उसके फ्राड होने का काला चिट्ठा उसकी पत्नी ने खोला है। पत्नी ने पुलिस कमिश्नरी के थाना बिसरख की पुलिस को बताया कि उसका पति यूपी पुलिस के दरोगा की वर्दी तथा नकली आई कार्ड लेकर घुमता है। इस नकली वर्दी व पुलिस के फर्जी आईकार्ड से वह शहर में रोब झाड़ता है तथा अवैध वसूली करता है। यह पूरी कहानी सुनकर बिसरख थाने की पुलिस तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिक हैरान रह गए।
नोएडा पुलिस कमिश्नरी के बिसरख थाने के एसएचओ अनिल राजपूत ने बताया कि गौड़ सिटी 14 एवेन्यू निवासी तनुज सिंह ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पत्नी निशा से विवाद के कारण वह होटल में रुका हुआ था। पत्नी ने 12 जुलाई को कॉल कर बात करने के बहाने उसे घर पर बुला लिया। यहां निशा ने अपने परिवार व परिचित निजामुल, नरेश, सबनूर, समीमा, सिमरन व दो अन्य अज्ञात लोगों को बुलाकर उसे बुरी तरह पीटा।
पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन जांच के लिए पुलिस जब घर पहुंची तो मिशा ने अपने पति की ही पोल खोल दी। पुलिस का कहना है कि उसने घर से दरोगा की वर्दी बरामद की। निशा का कहना है कि वह लोगों पर फर्जी दरोगा बनकर रौब गालिब करता है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। Noida News