
Noida News /लखनऊ। प्रदेश तथा देश के ख्याति प्राप्त लोकगायक ब्रह्मपाल नागर को आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने अकादमी पुरस्कार के सम्मान से विभूषित किया।
लखनऊ में राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध रागनी गायक ब्रह्मपाल नागर को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2020 के तहत प्रदान किया गया।
पुरस्कार पाकर गौरवान्वित ब्रह्मपाल नागर नें बताया कि यह पुरस्कार रागनी जगत के लिए एक महान उपलब्धि हैं जो कि प्रथम बार किसी रागनी गायक को दिया गया है। यह पुरस्कार मुझे उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समाज में फैली कुप्रथाओं एवं नशामुक्ति सहित अन्य समाज सुधारक रागनी गायन एवं उत्तम रचनाओं के लिए दिया गया है। मैं महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश सरकार एवं संगीत नाटक अकादमी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने इस पुरस्कार का श्रेय क्षेत्र की जनता, श्रोताओं एवं अपने शुभचिंतकों को दिया।