Noida Farmers News: किसानों की आबादी को न छेड़ा जाए
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:50 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:50 PM
Noida: नोएडा । भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ से मांग की है कि जब तक किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक किसानों की आबादी को न छेड़ा जाए। नोएडा के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव चौ. बेगराज गुर्जर के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। बेगराज गुर्जर ने बताया कि किसानों की जमीन अधिग्रहित होने से बेरोजगार होने से बदहाल है। इसलिए आबादी विनियमावली में संशोधन कर मिश्रित आबादी को नियमित किया जाए जिससे किसानों के बच्चे दुकान व व्यवसाय कर सकें।
इसके अलावा 1976 से 1997 तक के किसानों को आवासीय स्कीम (2011) से वंचित पात्र किसानों के लिए आने वाली सभी आवासीय स्कीम में किसान कोटा निर्धारित किया जाए। प्राधिकरण में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में नोएडा के किसानों के बच्चों व खेती से जुड़े आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर कोटा निर्धारित किया जाए। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी कई समस्याओं को उठाया गया है।
सीईओ से मिलने वालों में चौ. बीसी प्रधान, लाल साहब लोहिया एडवोकेट, राजवीर सिंह मुखिया, सुभाष चौहान व प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।