Noida Farmers News : आज 21वें दिन भी जारी है किसानों का धरना-प्रदर्शन
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:40 AM
Noida Farmers News : विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान परिषद के बैनर तले नोएडा प्राधिकरण पर चल रहा धरना आज 21वें दिन भी जारी रहा। आज सुबह हवन-पूजन के साथ धरना शुरू किया गया। आज के धरने की अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रधान ने की तथा संचालन मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने किया।
Noida Farmers News :
दिखने लगा चेयरमैन से मुलाकात का असर
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि पिछले दिनों लखनऊ में नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज सिंह से किसानों ने मुलाकात कर अपनी समस्या रखी थी। उसका असर नोएडा प्राधिकरण में दिखने लगा है। जो अधिकारी किसानों के कार्य नहीं कर रहे थे, ऐसे किसानों का काम ना करने वाले नाकारा अधिकारियों का ट्रांसफर नोएडा प्राधिकरण से किया जा रहा है।
नए अफसरों से किसानों को आस
नोएडा प्राधिकरण में हो रहे अधिकारियों के तबादले से किसानों में खुशी की लहर है। किसानों को उम्मीद है कि नए अधिकारी नोएडा प्राधिकरण में आकर किसानों के कार्य करेंगे और किसानों के शोषण के दिन बंद होंगे।