Noida:किसानों की 4 महीने की तपस्या रंग लाई: सुखसीर खलीफा
भारत
RP Raghuvanshi
05 Apr 2022 07:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
05 Apr 2022 07:38 PM
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 204वीं बोर्ड बैठक में ग्रामीण विकास पर 125 करोड़ के बजट के प्रस्ताव को पास करने का किसानों ने स्वागत किया है। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने इसे किसानों के संघर्ष की जीत बताया है।
गौरतलब हो कि भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन 5.0 के तहत प्राधिकरण पर चुनावों से ठीक पहले लगभग 4 महीने धरना प्रदर्शन कर आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 13 मुद्दों पर किसान और प्राधिकरण अधिकारियों के मध्य सहमति बनी और धरना समाप्त हुआ।
इस संबंध में सुखबीर खलीफा ने बताया कि धरना समाप्त होते-होते आचार संहिता लग गई थी।
जिसके कारण उन मुद्दों पर प्राधिकरण की मुहर नहीं लग पाई और अब 204 वी बोर्ड मीटिंग में प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी और नोएडा के विधायक पंकज सिंह के आश्वासन के फलस्वरुप किसानों की लगभग 7 मांगों पर मुहर लगा दी गई है।
सुखबीर खलीफा ने बताया कि प्रमुख मांगों में गांवों के विकास कार्यों पर प्राधिकरण इस वर्ष 125 करोड़ रुपए खर्च करेगा। साथ ही ब्लड रिलेशन में दादा, पोती-पोते को बिना किसी शुल्क के प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने का हक दिया गया है। इसके अलावा आबादी निस्तारण हेतु 5क- ख का सरलीकरण किया जाएगा तथा पेरीफेरल रोड के अंदर पुश्तैनी व गैर पुश्तैनी आबादी का निस्तारण स्वामित्व योजना के तहत किया जाएगा।
सुखबीर खलीफा ने बताया कि प्रमुख समस्या आबादी विनयमावली हेतु 450 वर्गमीटर की सीमा को बढ़ाकर हजार मीटर प्रति व्यक्ति कर दिया गया। इसके अलावा 5 प्रतिशत के प्लॉटों में चल रही व्यवसायिक गतिविधि के लिए एक कमेटी बनेगी। जो उसका शुल्क निर्धारित करेगी।
वहीं सेक्टर-123 में नोएडा के युवाओं को देखते हुए इंटरनेशनल लेवल का मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया जाएगा।
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में ग्रामीण विकास को लेकर किये गये फैसले पर भारतीय किसान परिषद अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने खुशी जाहिर करते हुए तहे दिल से सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी व पंकज सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम नोएडा के विकास कार्य में प्राधिकरण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस खुशी के मौके पर खलीफा ने एक बार फिर मातृशक्ति युवा और बुजुर्गों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।