Noida खेत में पानी लगाने को लेकर मारपीट, अधिवक्ता सहित दो लोग घायल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:09 PM
Noida जेवर थाना रबूपुरा क्षेत्र के मुरादगढ़ी गांव में खेत में पानी लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एडवोकेट सहित दो लोग घायल हो गए।
Noida News
थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुरादगढ़ी गांव निवासी एडवोकेट राहुल अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी हरिशचंद के खेत से पाइप निकाल रखा था। पाइप कई जगह से फटा हुआ था जिस कारण हरिश्चंद्र के खेत में पानी भर रहा था।
हरिश्चंद्र ने जब उनसे अपने खेत से पाइप हटाने को कहा तो दोनों के बीच वाद विवाद हो गया। वाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में राहुल व हरिश्चंद्र के पुत्र के चोटें आई हैं। इस संबंध में राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया है।