Noida Fire: सेक्टर 2 में एस्कॉर्ट एशियन कंपनी में लगी आग,खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
Noida Fire
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:23 AM
Noida Fire: नोएडा चेतना मंच थाना फेस वन क्षेत्र के सेक्टर दो स्थित एक सॉफ्टवेयर डिजिटल कंपनी के सेल्स ऑफिस में आग लग गई दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।चीफ फायर ऑफिसर सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर 2 c-54 स्थित एस्कॉर्ट एशियन कंपनी के सेल्स ऑफिस में आग लगने की सूचना मिली सूचना के आधार पर तुरंत दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया आग कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रॉनिक पैनल में लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया सीएफओ ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है आग संभवत शार्ट सर्किट की वजह से लगी है
Noida Fire आग लगने से वर्कर्स में मची अफरा-तफरी
सेक्टर-2 की निजी कंपनी में लगी भीषण आग। आग लगने से वर्कर्स में मची अफरा-तफरी। कर्मचारियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान। कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रोनिक पैनल में आग लगने के बाद धुआं उठाने लगा जिससे कंपनी के अंदर भगदड़ मच गई।
सेक्टर 2 में एस्कॉर्ट एशियन कंपनी में लगी आग,खिड़कियों से कूदकर बचाई जान देखें विडियो pic.twitter.com/bEGZXLbjYu
कुछ लोगों ने हड़बड़ी में खिडक़ी से निकलकर नीचे कूदने का प्रयास भी किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ऑफिसर ने बताया कि आग को पूरी तरह काबू कर लिया गया है। आग ज्यादा नहीं फैली थी, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों में धुआं उठाने के बाद हडक़ंप मच गया था।Noida Fire #noida #noidakhabar #noidanews #breakingnews #up #yogi