आग में फंसे 100 लोगों को नोएडा फायर पुलिस ने बचाया
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:23 PM
Noida News: नोएडा शहर के सेक्टर 87 स्थित नयागांव में मंगलवार रात एक चार मंजिला इमारत में घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। सिलेंडर फटने से लगी आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया, जिस कारण इमारत में रह रहे करीब 100 लोग फंस गए। उनके बीच अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नोएडा की फायर टीम चंद समय में मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म तथा एडवांस्ड रेस्क्यू टेंडर का प्रयोग कर आग पर काबू पाया और इमारत में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला।
नोएडा के नया गांव में सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग
नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात्रि नया गांव के चार मंजिला मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। इमारत में करीब सौ लोग फंसे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही मौके पर 6 फायर टेंडर को रवाना किया गया। इसके अलावा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म तथा एडवांस्ड रेस्क्यू टेंडर को भी मौके पर भेजा गया। इमारत के प्रथम तल पर सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से आग लगी हुई थी। सिलेंडर फटने की वजह से आग प्रथम तल पर फैल गई थी। आग की वजह से प्रथम तल सहित इमारत में रहने वाले लोग जान बचाने के लिए छत पर पहुंच गए थे। प्रथम तल सहित पूरी इमारत में धुआं भरा हुआ था। सीएफओ ने बताया कि फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सीढ़ियों की मदद से 100 लोगों को नीचे उतारा
चार मंजिला मकान में आग लगने के बीच सभी लोग खुद को बचाने के लिए छत पर पहुचं गए। छत पर फंसे लोगों को सीढ़ियों की मदद से नीचे उतारा। हालांकि इस दौरान लोगों में बेचैनी देखने को मिली थी। सभी लोग अपनी बारी को लेकर नीचे उतरने के लिए लाइन में खडे थे। हालांकि थोड़ी ही देर में फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और इमारत में फंसे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।
सीएफओ करेंगे लोगों को जागरूक
सीएफओ ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि आग लगने पर वह तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन और फायर सर्विस स्टेशन पर सूचना दें जिससे उन्हें तुरंत मदद मिल सके। नया गांव में आग लगने के बाद तुरंत ही कुछ लोग बाइक से नजदीक के फायर स्टेशन पहुंचे। सूचना के महज 5 मिनट के भीतर ही फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और एक बड़ी घटना होने से बच गई। Noida News:नोएडा से जुड़ी हर बड़ी खबर, 08 जुलाई के अखबारों से, एक साथ पढ़ेंग्रेटर नोएडा – नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।