
Noida Flood Update : नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम ने बुधवार को सुत्याना गांव के पास स्थित पुश्तों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। सुत्याना गांव के पुश्तों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का भी निरीक्षण किया।
सीईओ डा. लोकेश एम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बाढ़ को लेकस समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डूब क्षेत्र के नक्शे का भी अवलोकन किया तथा मातहत अफसरों को कई निर्देश भी दिए। यहां बाढ़ से प्रभावित 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है तथा बाकी बचे लोगों एवं मवेशियों को आज शिफ्ट कराया जा रहा है। जहां पर उनके खाने-पीने के अलावा मेडिकल आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आपको बता दें कि हिंडन नदी में बाढ़ के कारण इस इलाके में कल 350 कारें मलमग्न हो गई थी। जिसको मीडिया में काफी प्रमुखता से दिखाया गया। इस खबर को https://chetnamanch.com/ प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के अलावा प्रशासन के शीर्ष अधिकारी हरकत में आए तथा आज जाकर वहां का निरीक्षण किया एवं कई दिशा-निर्देश दिए।