नोएडा में फोनरवा चुनाव की हलचल तेज, 4 चुनाव अधिकारी तय
Noida Fonrwa Election
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:16 PM
Noida Fonrwa Election नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-52 फोनरवा कार्यालय में आज फोनरवा कार्यकारिणी की बैठक हुई । बैठक में सर्वसम्मति से 19 नवंबर 2023 को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। फोनरवा चुनाव के लिए चार चुनाव अधिकारी कर्नल (आर) एस.के. वैद्य, डी. के. खरबंदा, वीएस नगरकोटी, लोकेश सिन्हा चयन किया गया है।
एजीएम 22 अक्टूबर को, 4 चुनाव अधिकारी तय
महासचिव के के जैन ने कहा कि दिवाली तथा अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बैठक में फोनरवा कार्यकारिणी 2023-25 का चुनाव उन्नीस नवंबर को कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आगामी 22 अक्टूबर 2023 को फोनरवा कार्यालय में होगी। वर्ष 2022-23 के वर्ष आय-व्यय का ब्यौरा व बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई, जिसे कार्यकारणी के सभी सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से स्वीकृत किया गया। महासचिव के के जैन ने किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा की जल्दी ही मुख्य कार्यपालिका अधिकारी,नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक की जाएगी जिसमे लंबित कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के के जैन, अशोक मिश्रा, विजय भाटी, पवन यादव, अशोक त्यागी, अनिल चौहान, विनोद शर्मा, सुशील यादव, उमाशंकर शर्मा, जयपाल सिंह, एडवोकेट लाट साहिब लोहिया, अंजना भागी, भूषण शर्मा, एन.के सोलंकी, अशोक कुमार शर्मा, आर. के उप्रेती, अशोक कुमार शर्मा, सुशील यादव, देवेंद्र सिंह, प्रदीप वोहरा, श्याम सिंह यादव, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप मिश्रा आदि सदस्य उपस्थिति थे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।