Noida Foundation Day: इस बार का नोएडा स्थापना दिवस होगा बेहद खास, जानिए कैसे...
Noida Foundation Day will be very special this time know what will happen
भारत
चेतना मंच
17 Apr 2022 04:08 PM
Celebration Noida Foundation Day 2022:कोरोना संकट के बाद नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की ओर से इस बार जश्न के साथ नोएडा स्थापना दिवस (Noida Foundation Day) मनाया जाएगा।
इस वर्ष नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने 3 दिवसीय नोएडा स्थापना दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है। 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस बारे में सोमवार को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय (Noida Authority Office) में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बैठक ली।
इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के रूपरेखा तय की और आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कालेज, सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
जिसमें विभिन्न प्रकार के रंगा-रंग कार्यक्रम, प्रसिद्ध गायकों द्वारा संगीत कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुति आदि आयोजन होगा।
Noida Foundation Day: 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
नोएडा स्थापना दिवस (Noida Foundation Day) के अवसर पर प्राधिकरण द्वारा 3 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बड़े ही धूमधाम के साथ यह नोएडा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा स्थापना दिवस के अवसर पर यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' शिरकत करेंगे।
जिनसे इस अवसर पर 100 करोड की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना हैं।