
Noida News: थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा, गाड़ी में लिफ्ट देकर सवारियों को बंधक बनाकर उनसे लूटपाट करने वाले 4 अंतरराज्यीय लुटेरे किए हैं। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए 1 लाख 55 हजार रुपये नकद, 3 तमंचे, 5 कारतूस, 4 मोबाइल व एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की सैलैरियो कार बरामद की है।
आपको बता दें कि थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा आज सेक्टर 44 से सेक्टर 96 नोएडा प्राधिकरण के निर्माणाधीन अन्डरपास के पास कच्ची सड़क पर बदमाशों के साथ मुठभेड हुई। मुठभेड़ में योगेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ योगी पुत्र गोपाल सिहं निवासी राजापुर सिहानी गेट बुलन्दशहर हाल निवासी बी-22-51 एक्सटेंशन भोपुरा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद, सोनू उर्फ सुमित पुत्र अन्तराम निवासी शनि मंदिर चौक भोपुरा थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद, अभि उर्फ रवि पुत्र रामफल त्यागी निवासी एसएन-2 दिलशाद गार्डन भोपुरा थाना साहिबाबाद तथा अरुण पुत्र राजपाल निवासी सेवाराम गुर्जर मार्किट के सामने भोपुरा थाना टीला मोड गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 3 तमंचे, कारतूस व 5 जिन्दा कारतूस, 4 मोबाईल व एवं घटना प्रयुक्त एक कार सैलैरियो रंग सफेद व लूटे गये 1 लाख 55 हजार 500 रूपये बरामद हुए है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वह अलग अलग स्थानों से गाडी में लिफ्ट देकर सवारियों को बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की घटना करते हैं। 15 जनवरी 2023 को सेक्टर 37 नोएडा तथा 16 जनवरी को अमेटी फुटओवर ब्रिज के सामने से अलग अलग व्यक्तियों को गाडी में लिफ्ट देकर फोन व नगदी छीनकर उनके एटीएम कार्ड व क्रेडिट कार्ड से भी रूपये निकलवाये हैं।
[caption id="attachment_61359" align="alignnone" width="552"]
Noida News[/caption]
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्त सेक्टर-37, सेक्टर-44, अमेटी फुट ब्रिज नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, एडवांट व परी चौक के आस-पास यात्रियों को लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठा लेते हैं तथा गन पाइंट पर लेकर उनके हाथ बाँध कर व चेहरे पर पट्टी बाँध कर उनसे एटीएम, क्रेडिट कार्ड व पीडित का मोबाईल आदि छीन कर पैसे निकाल लेते तथा क्रेडिट कार्ड, पेटीएम बिजनेस आदि पर ऑनलाइन लोन करा लेते हैं तथा एटीएम, क्रेडिट कार्ड से मॉल व शॉपिंग काम्पलेक्स आदि मे शॉपिंग करते हैं। प्रत्येक घटना के बाद घटना में प्रयुक्त कार की नंबर प्लेट बदलते रहते थे। एक आई टी इंजीनियर को सेक्टर-37 चौराहे के पास से गाडी मे लिफ्ट देकर बंधक बनाकर दो बार एटीएम से पैसे निकाले गये व डीएलएफ मॉल व दिल्ली से शॉपिंग कर उक्त प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था तथा दिनांक 16-1-2023 को एक आई टी कम्पनी मे काम करने वाले इंजीनियर को अमेटी फुट ब्रिज से लिफ्ट देकर बंधक बनाकर सेक्टर-41 स्थित एटीएम से उक्त प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-23-at-5.50.11-PM.mp4"][/video]पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने की सावधानी बरतने की अपील
1. कभी भी किसी अंजान कैब में लिफ्ट न ले। 2. कहीं जाना है तो प्रोपर तरीके से कैब की बुकिंग करें, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचे रहे। 3. हमेशा पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का ही इस्तेमाल करें। 4. अगर ऐप बेस्ड कैब बुक कर रहे है तो सबसे सेफ, लेकिन किराये पर भी कैब बुक कर रहे हैं तो बैठने से पहले उसका नम्बर जरूर देख लें ताकि कल को कोई अनहोनी हो तो ड्राईवर को नम्बर के जरिये ट्रेस कर सकें 5. मोबाइल के साथ मौजूद डायरी में या एटीएम कवर पर कभी भी यूपीआई/डेबिट कार्ड पिन अथवा नेट बैंकिंग पासवर्ड लिखने से बचें।