नोएडा के सेक्टर-63 औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लॉट नंबर F-463 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह करीब 7:50 बजे फायर विभाग को मिली।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-63 औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और न ही कोई अंदर फंसा मिला। Noida News
घटना थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के प्लॉट नंबर F-463 स्थित गारमेंट फैक्ट्री की है। फायर विभाग को सुबह करीब 7:50 बजे फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने बिना देर किए मौके पर टीमें रवाना कर दीं। आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, वाटर टावर समेत कुल 8 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर प्रवेश कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। Noida News
गौतमबुद्धनगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार के मुताबिक, आग फैक्ट्री की चौथी मंजिल तक सीमित थी। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित किया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह बुझा दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय किसी व्यक्ति के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं थी। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान भी किसी के अंदर फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। Noida News
विज्ञापन