Noida अट्टा मार्केट में गारमेंट की दुकान में लगी आग
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
Noida सेक्टर-27 अट्टा मार्केट में आज सुबह रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा हजारों रुपए का कपड़ा जल गया।
Noida News
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे सेक्टर-27 अट्टा मार्केट के लक्स टावर के ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर दो दमकल गाडिय़ों को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा कपड़ा जल गया है।
उन्होंने आशंका जताई कि संभवत शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है। यह दुकान दरभंगा बिहार निवासी मुकेश कुमार की थी।