विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित सेक्टर-108 की एक हाउसिंग सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। गेट खोलने से इनकार करने पर दो युवकों द्वारा गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप है।

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित सेक्टर-108 की एक हाउसिंग सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। गेट खोलने से इनकार करने पर दो युवकों द्वारा गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
जानकारी के अनुसार, ग्राम अहमदपुर लखनऊ निवासी अजय पाल सेक्टर-108 स्थित सोसाइटी के गेट नंबर-3 पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। बताया गया कि रात के समय सोसाइटी में रहने वाले दो युवकों ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी मंगाई थी। सुरक्षा नियमों के तहत गेट नंबर-3 रात 11 बजे के बाद बंद रहता है, इसी कारण गार्ड ने गेट खोलने से इनकार कर दिया। गेट न खोलने की बात से नाराज दोनों युवकों ने मौके पर गार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोप है कि दोनों ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट भी की। घटना के दौरान शोर सुनकर अन्य सुरक्षा कर्मी और लोग मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि इसी बीच आरोपी गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। Noida News
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। Noida News
विज्ञापन