विज्ञापन
नोएडा में एक सनसनीखेज कांड हो गया है। नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गाँव में 35 साल का एक युवक और एक युवती मकान की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए। इस घटना में युवक की तुरंत दर्दनाक मौत हो गई। जबकि युवती मौत तथा जिदंगी के साथ संघर्ष कर रही है।

Noida News : नोएडा में एक सनसनीखेज कांड हो गया है। नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गाँव में 35 साल का एक युवक और एक युवती मकान की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए। इस घटना में युवक की तुरंत दर्दनाक मौत हो गई। जबकि युवती मौत तथा जिदंगी के साथ संघर्ष कर रही है। पता चला है कि 3 मंजिल से कूदने वाली लडक़ी व लडक़ा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड थे। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गाँव में अचानक चीख-पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि किराये के मकान में रहने वाले एक युवक व युवती बुरी अवस्था में झटापटा रहे थे। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक व युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया तथा युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। अस्पताल में युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। Noida News
थाने की पुलिस ने बताया कि चौड़ा गाँव में किराये के मकान में रहने वाले पुनीत (35 वर्ष) तथा कुमारी विद्या (20 वर्ष) ने किराये के मकान की 3 मंजिल से नीचे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुनीत तथा विद्या आपस में बॉयफ्रेंड तथा गर्लफ्रेंड थे। पुनीत चौड़ा गाँव में किराये पर रहता था जबकि विद्या नवादा गाँव में रहती थी। पुनीत नोएडा की एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात विद्या उससे मिलने कमरे में आई थी। पुलिस को अभी तक यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर रात में ऐसा क्या हो गया कि युवक व युवती 3 मंजिल से नीचे कूद पड़े। Noida News
नोएडा पुलिस इस घटना की अलग-अलग पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन