विज्ञापन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात दबाव को कम करने और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम तेज कर दिया गया है। प्रस्ताव के तहत यमुना पुस्ते के किनारे 31 किलोमीटर लंबा 8-लेन एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात दबाव को कम करने और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम तेज कर दिया गया है। प्रस्ताव के तहत यमुना पुस्ते के किनारे 31 किलोमीटर लंबा 8-लेन एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस परियोजना को लेकर नोएडा प्राधिकरण में सोमवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोएडा के एसीईओ सतीश पाल ने की, जिसमें एक्सप्रेसवे के संभावित एलाइन्मेंट और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। Noida News
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सलाहकार द्वारा तैयार प्रारंभिक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि यह एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर-94 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के चाई-4 क्षेत्र तक विकसित किया जा सकता है। इस मार्ग पर तीन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक कनेक्टिविटी पॉइंट जोड़ने का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि इसे मौजूदा सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा सके। शुरुआती चरण में इस परियोजना को DND फ्लाईवे से जोड़ने की योजना पर विचार किया जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट में ओखला पक्षी विहार और यमुना के संवेदनशील क्षेत्र आने के कारण इस विकल्प को चुनौतीपूर्ण बताया गया। इसके बाद अब प्रस्तावित एक्सप्रेसवे को चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है, जो आगे चलकर महामाया फ्लाईओवर के पास नीचे उतरेगा। Noida News
योजना के अनुसार, चिल्ला एलिवेटेड रोड को मयूर विहार के पास आगे बढ़ाकर बारापुला एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा। इस कनेक्टिविटी के बाद यह पूरा नेटवर्क दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ जाएगा। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच तेज और निर्बाध यातायात संभव होने की उम्मीद है। प्रस्तावित 31 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और लागत का आकलन किया जा रहा है। संबंधित विभागों से फीडबैक भी मांगा गया है, जिसमें ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण शामिल हैं। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के बाद क्षेत्र में यातायात का दबाव लगातार बढ़ने की संभावना है। एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत के साथ यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में तेज वृद्धि देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भविष्य की जरूरतों के अनुसार नए एक्सप्रेसवे और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। Noida News
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नई औद्योगिक इकाइयों और आवासीय परियोजनाओं के विस्तार के चलते सड़क ढांचे पर अतिरिक्त दबाव बनना तय माना जा रहा है। ऐसे में सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी और सड़क व्यवस्था को दीर्घकालिक जरूरतों के अनुसार विकसित किया जाए। Noida News
विज्ञापन