विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में शुक्रवार को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को एक नई दिशा मिली, जब एक साथ 33 इलेक्ट्रिक और 3 हाइड्रोजन बसों को हरी झंडी दिखाकर 17 रूटों पर संचालन की शुरुआत की गई। गौतमबुद्ध नगर जिले में यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर सिटी बस सेवाओं का विस्तार किया गया है।

Noida News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में शुक्रवार को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को एक नई दिशा मिली, जब एक साथ 33 इलेक्ट्रिक और 3 हाइड्रोजन बसों को हरी झंडी दिखाकर 17 रूटों पर संचालन की शुरुआत की गई। गौतमबुद्ध नगर जिले में यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर सिटी बस सेवाओं का विस्तार किया गया है। सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हॉट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने संयुक्त रूप से बसों को रवाना किया। Noida News
हालांकि पहले दिन तकनीकी और संचालन संबंधी कुछ दिक्कतों के कारण बस सेवाएं अपेक्षित सुचारू रूप से नहीं चल सकीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शनिवार से सभी रूटों पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने वाले महीनों में एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिसके जरिए बसों की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध होगी। नोएडा क्षेत्र में चार, ग्रेटर नोएडा में चार तथा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नौ रूटों पर बस सेवाएं संचालित होंगी। वहीं यमुना क्षेत्र में सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाई, जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा और सीईओ रवि कुमार एनजी ने सेवा का शुभारंभ किया। ग्रेटर नोएडा की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जानकारी दी कि 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हर घंटे बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुगम होगी। Noida News
नोएडा में छह वर्ष बाद एक बार फिर सिटी बस सेवाओं की वापसी हुई है। इससे पहले मार्च 2020 तक 50 एसी बसें शहर के आंतरिक क्षेत्रों और ग्रेटर नोएडा तक चलती थीं, लेकिन घाटे और कोविड महामारी के कारण इन्हें बंद करना पड़ा था। ग्रेटर नोएडा में भी वर्ष 2022 में शुरू हुई बस सेवा कुछ महीनों बाद बंद कर दी गई थी। Noida News
नई सिटी बस सेवा में किराया बेहद किफायती रखा गया है। न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। बसों का संचालन सुबह लगभग 5:30 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। यूपीएसआरटीसी के माध्यम से 41 और 65 सीटर बसें चलाई जाएंगी, जिनमें यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सीसीटीवी कैमरे और रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस सेवा से न केवल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि छात्रों और दैनिक यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। Noida News
ग्रेटर नोएडा में इस बार सिटी बस सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। विशेषज्ञों की मदद से उन रूटों की पहचान की जाएगी जहां सबसे अधिक यात्री संख्या की संभावना है। अगले तीन से चार महीनों तक नियमित निगरानी कर यात्री प्रवाह का विश्लेषण किया जाएगा। अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम इस पूरी प्रक्रिया को संचालित करेगी। अनुमान के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की संयुक्त आबादी अब लगभग 12 लाख तक पहुंच चुकी है, जिससे मजबूत परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता और बढ़ गई है। कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-33ए से डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भी सफर का अनुभव लिया। हालांकि बस के कुछ मीटर चलने के बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पीछे का दरवाजा बार-बार खुलने-बंद होने लगा। कुछ देर की मरम्मत के बाद बस को फिर से संचालन में लाया गया। यह घटना शुरुआती चरण की चुनौतियों को भी उजागर करती है। Noida News
नोएडा से चार प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जेवर एयरपोर्ट, सूरजपुर कलेक्ट्रेट और गाजियाबाद नया बस अड्डा जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। यह रूट नेटवर्क क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। Noida News
ई-बसों के संचालन को सुचारू रखने के लिए सेक्टर-90 में नया डिपो तैयार किया गया है, जहां फिलहाल पांच चार्जिंग स्टेशन कार्यरत हैं और भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाकर 20 करने की योजना है। इसके अलावा मोरना डिपो को भी चार्जिंग हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में 13 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए विभिन्न स्थानों की पहचान की जा चुकी है। Noida News
यमुना सिटी में पहली बार तीन हाइड्रोजन और 11 इलेक्ट्रिक बसों सहित कुल 14 बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसे उत्तर प्रदेश में हाइड्रोजन ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन की पहली पहल माना जा रहा है। प्रत्येक बस में 42 सीटों की क्षमता है और यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। Noida News
विज्ञापन