विज्ञापन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम के जरिए 11 नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम के जरिए 11 नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों के संचालन से न केवल यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में शहरी परिवहन प्रणाली को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रत्येक बस में 41 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी और इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। पहले इस योजना के तहत 10 बसों के संचालन की तैयारी थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़ाकर 11 कर दी गई। Noida News
नोएडा सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में सिटी बस सेवा के शुभारंभ का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। Noida News
नई सिटी बस सेवा के तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चार प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनके जरिए शहर के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पहले रूट में बॉटेनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, होशियारपुर होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति तक बसें संचालित होंगी। दूसरे रूट पर बसें बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर होते हुए एयरपोर्ट तक जाएंगी। तीसरा रूट बॉटेनिकल गार्डन से अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन होते हुए फेज-2 और सूरजपुर तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वहीं चौथे रूट पर बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-52, सेक्टर-62, गाजियाबाद प्रताप विहार होते हुए आरआरटीएस स्टेशन तक बसों का संचालन किया जाएगा। Noida News
सिटी बस सेवा के लिए किराया संरचना में बदलाव किया गया है। पहले जहां न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये तय था, वहीं अब इसे संशोधित कर 20 रुपये से 50 रुपये के बीच कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, यह कदम बेहतर सुविधाओं और परिचालन लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नई सिटी बसें पूरी तरह वातानुकूलित (AC) होंगी और इनमें 41 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। गर्मी के मौसम में ये बसें यात्रियों को बड़ी राहत देंगी और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाएंगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि मोबाइल चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे सफर और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। Noida News
नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो में सिटी बस सेवा के सुचारू संचालन के लिए चालक और परिचालकों की भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के अनुसार, आगामी 15 जून से जिले की सड़कों पर करीब 100 ई-बसों के संचालन की तैयारी है, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। Noida News
विज्ञापन