नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बदलते समय के साथ अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं और आए दिन सामने आ रही वारदातें शहरवासियों के बीच चिंता बढ़ा रही हैं।

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बदलते समय के साथ अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं और आए दिन सामने आ रही वारदातें शहरवासियों के बीच चिंता बढ़ा रही हैं। ऐसे माहौल में हर घटना की सटीक जानकारी, पुलिस कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष पड़ताल बेहद जरूरी हो जाती है। हमारी कोशिश है कि अपराध से जुड़ी हर खबर को सिर्फ सनसनी के रूप में नहीं, बल्कि तथ्यों और जिम्मेदार पत्रकारिता के नजरिए से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि लोग जागरूक रहें और शहर की वास्तविक तस्वीर सामने आ सके। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। दादरी थाना क्षेत्र में झपटमारी की दो घटनाओं ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण झपट लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम चिटहेड़ा निवासी रोहित भाटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बुजुर्ग माता दयावती सुबह के समय घर के बाहर कूड़ा डालने के लिए निकली थीं। पायनियर स्कूल के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मारकर कान के कुंडल और नाक की लौंग झपट ली। दयावती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, ग्राम दौलत राम कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी ड्यूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। पीडि़त के मुताबिक, उसी दिन 24 फुटा रोड पर एक महिला से भी इसी तरह कुंडल झपटने की घटना सामने आई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-1 स्थित एचडीएफसी बैंक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के करीब 18 दिन बाद परिजनों ने नोएडा के फेस-1 थाने में लिखित शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मूल रूप से इटावा के रहने वाले अमित तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई की रात उनके बहनोई सौरभ शर्मा अपनी स्कूटी से देवली अपार्टमेंट दिल्ली जा रहे थे। सेक्टर-1 स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचने पर सामने से आई कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।हादसे में स्कूटी सवार सौरभ शर्मा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 17 जुलाई को उनकी मौत हो गई। हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई शिकायतकर्ता अमित तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद जितेंद्र दत्ता, अमन मिश्रा समेत अन्य लोगों ने इस दुर्घटना को देखा था। अमित तिवारी का कहना है कि सौरभ शर्मा के इलाज, अंतिम क्रियाकर्म और शोक के कारण तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं दी जा सकी। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महागुन मायवुड सोसायटी में रहने वाली रेनू धीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 मई की दोपहर करीब एक बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से कुत्ते ले जाने के लिए एक वैन सोसायटी में पहुंची थी। AWC की सदस्य होने के नाते वह मौके पर मौजूद थीं। इसी दौरान सोसायटी निवासी रंजीत, रतन सिंह और अपूर्वा भी वहां मौजूद थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वैन में मौजूद सोनू नामक व्यक्ति से बातचीत के दौरान रंजीत, रतन सिंह और अपूर्वा ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया। पीडि़ता ने पुलिस से मामले की जांच कर सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर बिसरख थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दनकौर क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे मामले में महिला ने पति पर मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम उस्मानपुर निवासी गुड्डन ने थाना दनकौर में शिकायत देकर बताया कि 15 जनवरी को उसकी पुत्री ज्योति के साथ उसके पति सचिन कुमार, जेठ कपिल कुमार और अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों ने मारपीट की। मारपीट की जानकारी मिलने पर वह तथा उनके बेटे अशोक, ऋतिक अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके बेटे अशोक और ऋतिक को चोटें आईं। वहीं, दूसरे मामले में शिवम इन्क्लेव, ओल्ड हैबतपुर निवासी साजमा ने थाना बिसरख में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता के अनुसार, 17 मई को उसके पति मुबारक अली ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से जनपद कन्नौज की रहने वाली खातून ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह हाल में सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में रह रही है। 1 जुलाई की दोपहर को उनका 14 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शिकायत दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। एक लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त सचिन भाटी की शिकायत पर थाना दादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसा गांव निवासी सचिन भाटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब छह माह पहले कौशिन्द्र कुमार, उसके भाई व परिजनों ने उससे काम के सिलसिले में करीब एक लाख रुपये उधार लिए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया तथा गाली-गलौज और धमकी देने लगे। सचिन भाटी के मुताबिक, 12 जुलाई की सुबह वह जीटी रोड स्थित बड़ी मंडी के पास एक प्लॉट देखने पहुंचा था। इसी दौरान कौशिन्द्र, उसके भाई और कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसका गला दबाने की भी कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीडि़त का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसका मानसिक संतुलन प्रभावित हुआ है और उसका उपचार चल रहा है। पीडि़त ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके तथा उसके परिवार के लोगों के साथ आगे भी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के नाम और मुहर का कथित रूप से दुरुपयोग कर फर्जी पत्र तैयार कर भेजे जाने का मामला सामने आया है। मामले में थाना कासना में पत्र भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा एक पत्र भेजकर एक मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि कार्यालय में प्रस्तुत शिकायत के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम और मोहर का इस्तेमाल करते हुए एक पत्र भेजा गया था, जबकि आयोग के अभिलेखों की जांच में ऐसा कोई पत्र जारी किया जाना नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए विवरण में भी विसंगतियां सामने आईं। पत्र में शिकायतकर्ता के रूप में पप्पू पुत्र छोटे, निवासी नीवरी थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़ का नाम दर्ज था, लेकिन जांच में उसका पता सत्यापित नहीं हो सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पप्पू के नाम का कथित रूप से फर्जी इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम और मुहर का दुरुपयोग कर कूटरचित पत्र तैयार किया और उसे भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक विशटाउन निवासी एक व्यक्ति ने Vw Home Decors के खिलाफ पैसे लेकर इंटीरियर का काम नहीं करने के आरोप में थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ 3.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तोडफ़ोड़, धमकी और मानसिक उत्पीडऩ की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।शिकायतकर्ता संजीव के. वर्मा के अनुसार, अक्टूबर 2025 में उन्होंने सेक्टर-134 स्थित अपने फ्लैट में इंटीरियर का काम कराने के लिए Vw Home Decors को जिम्मेदारी दी थी। इसके लिए उन्होंने UPI के माध्यम से कुल 3,96,000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। आरोप है कि कंपनी ने काम शुरू करने के बाद उसे पूरा नहीं किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जितना काम किया गया, वह भी खराब और क्षतिग्रस्त स्थिति में छोड़ दिया गया। कंपनी के कर्मचारी उनके घर में तोडफ़ोड़ कर काम अधूरा छोडक़र चले गएशिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि काम पूरा कराने और अपनी रकम वापस मांगने के लिए उन्होंने कई बार कंपनी के संचालकों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही समस्या का समाधान किया। एक बार संपर्क होने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई।
नोएडा (चेतना मंच)। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक 65 वर्षीय व्यक्ति से करीब 8.23 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने साइबर क्राइम थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराने के साथ ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई और ठगी गई रकम की बरामदगी की मांग की है।
सेक्टर-45 स्थित अम्रपाली सफायर निवासी असीम चौधरी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क किया और शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर अलग-अलग तरीके से रकम जमा कराई। पीडि़त का कहना है कि आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने 11 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 के बीच अपने बैंक खाते से विभिन्न ऑनलाइन और यूपीआई लेनदेन के जरिए रकम ट्रांसफर की। बाद में उन्हें पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। घटना के बाद उन्होंने 24 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद संबंधित साइबर टीम की कार्रवाई से विभिन्न बैंकों ने संदिग्ध खातों में उपलब्ध रकम को फ्रीज कर दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात लोगों द्वारा न्यूड फोटो भेजकर धमकाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीडि़त के मुताबिक, आरोपियों के दबाव में आकर उसने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़त ने बताया कि टेलीग्राम के जरिए अज्ञात लोगों ने उसे न्यूड फोटो भेजे और उसे धमकाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि लगातार दबाव बनाए जाने के कारण उसने अपने बैंक खाते से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की। साइबर ठगों द्वारा और रकम मांगे जाने पर उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (हृष्टक्रक्क) पर शिकायत दर्ज कराई। जिसका उल्लेख पुलिस दस्तावेज में किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
विज्ञापन