विज्ञापन
नोएडा शहर में हाल के दिनों में सामने आ रही आपराधिक घटनाएं एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। दिनदहाड़े हो रही वारदातें और अपराधियों का बढ़ता दुस्साहस आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना को गहरा कर रहा है।

Noida News : नोएडा शहर में हाल के दिनों में सामने आ रही आपराधिक घटनाएं एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। दिनदहाड़े हो रही वारदातें और अपराधियों का बढ़ता दुस्साहस आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना को गहरा कर रहा है। ऐसे माहौल में चेतना मंच इन सभी घटनाओं की त्वरित, सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग आपके सामने पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर छोटी-बड़ी खबर बिना किसी दबाव या पक्षपात के सीधे पाठकों तक पहुंचे, ताकि शहर की वास्तविक स्थिति से आप लगातार और भरोसेमंद तरीके से जुड़े रह सकें। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा गोल चक्कर के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजयोग रेजिडेंसी कॉलोनी में रहने वाले राहुल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल की शाम को वह रोजा गोल चक्कर के पास से गुजर रहा था। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। उसने बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव के एक पीजी में रहने वाली युवती के कमरे से चोर ने लैपटॉप, टैब, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन आदि चोरी कर लिए। चोरी की यह घटना पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामूरा गांव स्थित कोजी स्टे पीजी में रहने वाली निकिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में काम करती है। 24 अप्रैल की रात्रि को वह अपने कमरे में सो रही थी। सुबह जब वह सो कर उठी तो उसके कमरे में रखा लैपटॉप, वीवोबुक लैपटॉप, टैब, स्मार्टवॉच, ईयरफोन आदि गायब थे। उसने अपने सामान की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें सुबह 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में घुसता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति कमरे से चोरी कर सामान ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीडि़ता ने थाना फेस-3 पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट सोसायटी के बाहर से चोरों ने एक कार का शीशा तोडक़र तीन लैपटॉप चोरी कर लिए। सेक्टर ओमिक्रोन निवासी आदित्य ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ 24 अप्रैल को खाना खाने के लिए पैरामाउंट सोसायटी आया था। उसने अपनी कार सोसाइटी के बाहर खड़ी कर दी। खाना खाने के बाद जब वह अपनी कार के पास पहुंचा तो उसे खिडक़ी का शीशा टूटा हुआ मिला। चोर उसकी कार का शीशा तोडक़र उसमें रखे तीन लैपटॉप व अन्य सामान को चोरी कर ले गए थे। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-20 में एक महिला ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अपनी पुत्रवधू एवं उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि पुत्रवधू एवं उसके परिजनों की ब्लैकमेलिंग व झूठा मुकदमा दर्ज कराने की वजह से उसके पति ने आत्महत्या कर ली। सेक्टर-37 निवासी गीता यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे निखिल यादव की शादी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी रूबी यादव के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही रूबी ने अपने ससुर फूल सिंह यादव नंबरदार को ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिया। पैसे ना मिलने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देती थी। गीता यादव के मुताबिक रूबी यादव ने अपने भाई शुभम यादव के साथ मिलकर उनके पति से 15 लाख रुपए ले लिए और 30 लाख रुपए और मांगे। पैसे ना मिलने पर रूबी यादव तमाम जेवर व बच्चे को साथ लेकर घर से चली गई। घर से जाने के बाद रूबी ने फूल सिंह यादव नंबरदार पर छेड़छाड़ सहित अन्य आरोपों में थाना सेक्टर 39 में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। गीता यादव के मुताबिक पुत्रवधू के झूठे आरोपों तथा मुकदमे की वजह से उसके पति मानसिक तनाव से ग्रस्त हो गए। पीडि़ता का आरोप है कि रूबी यादव उसके पिता ओमवीर, भाई शुभम, मां नीरज, भाभी श्रीजी ने उनके पति पर पूरी संपत्ति रूबी के नाम करने का दवाब बनाना शुरू कर दिया था। बहु एवं उसके परिजनों की ब्लैकमेलिंग, झूठे मुकदमे से परेशान होकर फूल सिंह यादव नंबरदार ने सेक्टर 26 जयपुरिया प्लाजा स्थित अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व फूल सिंह यादव नंबरदार ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू रूबी सहित उसके चार अन्य परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन