नोएडा जैसे तेजी से विकसित होते शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंताओं को बढ़ाया है और प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े किए हैं।

Noida News : नोएडा जैसे तेजी से विकसित होते शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंताओं को बढ़ाया है और प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसे दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारा प्रयास है कि हर घटना को केवल खबर के तौर पर नहीं, बल्कि उसके हर पहलू की गहन पड़ताल के साथ आपके सामने रखा जाए। हमारा उद्देश्य सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि तथ्यों, जांच और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना है। हम बिना किसी दबाव और पक्षपात के शहर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि पाठक अपने आसपास हो रहे बदलावों और घटनाक्रमों से सही समय पर पूरी तरह अवगत रह सकें। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोट गांव में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त महावीर पुत्र तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे उनके घर के सामने से योगेश और विपिन गाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर दोनों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि योगेश और विपिन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीडि़त के अनुसार, विवाद बढऩे पर सोनू पुत्र लीले पिस्टल लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद योगेश, विपिन और सोनू अपने अन्य परिजनों के साथ जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और लोहे के दांव व अन्य हथियारों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में महावीर के बेटे तपन और उनके भतीजे के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीडि़त ने पुलिस को दी शिकायत में योगेश, विपिन, सोनू और सोनू के पिता लीले पुत्र रामचरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। दादरी थाना क्षेत्र के बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती निवासी एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, नकदी और जेवर ले जाने तथा बेटी को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त सौरभ भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानी के प्लांट पर काम करता है। शाम को जब वह घर लौटा तो देखा कि उसके ससुर विजयपाल, बड़ा साला समीर, पत्नी पूजा और अन्य परिजन उसकी मां के साथ विवाद कर रहे थे। सौरभ का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने बताया कि इस दौरान उसके एक वर्षीय बेटे के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने कमरे से नकदी और जेवर निकालकर अपने पिता को दे दिए। सौरभ का यह भी आरोप है कि उसका ससुर उसकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया और उससे खेत बेचकर रुपये देने की मांग की। पीडि़त ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, बेटी को सुरक्षित वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। दनकौर थाना क्षेत्र में कमेटी के रुपये के विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीडि़त पक्ष ने दो लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कस्बा बिलासपुर निवासी आकिल पुत्र जहीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शाहरुख 23 जुलाई की शाम ऊंची दनकौर में सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मदखानी कस्बा बिलासपुर निवासी दीनू पुत्र सगीर और बिलाल पुत्र दीनू वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश और ईर्ष्या के चलते शाहरुख पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शाहरुख ने आरोपियों के पास करीब 80 हजार रुपये की कमेटी डाल रखी थी। पिछले करीब डेढ़ साल से आरोपी कमेटी के रुपये देने में टालमटोल कर रहे थे। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और धमकी भी दी जाती थी। पीडि़त का आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने शाहरुख पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। बीटा-2 थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा निवासी जोगिंदर मित्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई की सुबह वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर अपने एसबीआई खाते से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान उनका एसबीआई डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया। पीडि़त के अनुसार, एटीएम के पास मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने का बहाना बनाया और उनका कार्ड निकालकर उन्हें दूसरा एसबीआई डेबिट कार्ड दे दिया। जोगिंदर ने उसे अपना कार्ड समझकर रख लिया। कुछ समय बाद जब उन्होंने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से 30 हजार रुपये की अवैध निकासी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने अपने पास मौजूद कार्ड की जांच की तो वह किसी अन्य व्यक्ति का निकला। पीडि़त ने तत्काल अपना कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-27 स्थित एक परिवार ने अपने पड़ोसी पर लगातार गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार लहराकर डराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़त ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सेक्टर-27 निवासी अंकुर चौधरी के अनुसार, उनके पड़ोसी मोहित अग्रवाल पिछले कुछ समय से उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों के साथ लगातार गाली-गलौज और धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। इससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। पीडि़त के मुताबिक, 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे आरोपी उनके घर की बाउंड्री के पास पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपनी कार से एक धारदार हथियार निकालकर बाउंड्री की ओर बढ़ते हुए लगातार धमकियां दीं, जिससे परिवार दहशत में आ गया। अंकुर चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके दिवंगत पिता, जो नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (हृश्व्र) के पूर्व अध्यक्ष रहे थे, उनके बारे में भी आरोपी ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। अंकुर चौधरी के मुताबिक, इससे पहले भी 19 जुलाई को आरोपी के खिलाफ धमकी और अभद्र व्यवहार की शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में कुत्ते को घुमाने के दौरान पॉटी किए जाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस संबंध में मोरना गांव निवासी रामेश्वर दयाल शर्मा ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामेश्वर दयाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 जुलाई की सुबह उनके पड़ोसी कुणाल व दक्ष पुत्र अजय कुमार अपने कुत्ते को उनके मकान के सामने शौच करा रहे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अजय कुमार और मोनू भी मौके पर पहुंच गए। रामेश्वर दयाल का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-12 मेट्रो चौराहे के पास एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-82 उद्योग विहार निवासी श्रीमती हरमीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मेट्रो अस्पताल, सेक्टर-11 में कार्यरत हैं। 13 जुलाई की शाम वह जूस पीने के लिए मेट्रो चौराहे गई थीं। जूस पीने के बाद वापस लौटते समय मेट्रो चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गर्दन से करीब 15 ग्राम सोने की चेन झपट्टा मारकर तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलरिया स्थित एक क्लब में पार्टी के दौरान कुछ अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरौला सेक्टर-49 निवासी रणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई को उनका पुत्र इन्द्रजीत, अपने मुंहबोले मामा रामवीर और भांजे युवराज सिंह के साथ जीआईपी मॉल स्थित वातावरण क्लब में पार्टी करने गया था। आरोप है कि पार्टी के दौरान क्लब में मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने इन्द्रजीत और युवराज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने इन्द्रजीत के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी भी दी। घायल इन्द्रजीत को पहले जिला अस्पताल, नोएडा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली रेफर कर दिया। पीडि़त ने घटना में शामिल अज्ञात युवकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 6.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा निवासी नितिन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में उसे ‘"x117 Finwave" नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का दावा किया गया और एक विशेष निवेश योजना बताई गई। झांसे में आकर उसने 17 जुलाई से 29 जुलाई 2025 के बीच बताए गए बैंक खाते में कुल 6 लाख 75 हजार रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उसने अपनी निवेश राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। नितिन गोयल के मुताबिक, मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ((NCRP)) पर भी दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। Noida News
विज्ञापन