विज्ञापन
नोएडा में बीते कुछ समय से जिस तरह दिनदहाड़े आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उसने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसले और लगातार हो रही वारदातों ने आम नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

Noida News : नोएडा में बीते कुछ समय से जिस तरह दिनदहाड़े आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उसने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसले और लगातार हो रही वारदातों ने आम नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। ऐसे संवेदनशील दौर में पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ समाज के सामने रखने की सबसे बड़ी ताकत बन जाती है। हमारा प्रयास सिर्फ सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि हर घटना की तह तक जाकर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, विश्वसनीय और जमीनी रिपोर्टिंग करना है। बिना किसी दबाव, प्रभाव या पक्षपात के हम नोएडा और आसपास की हर बड़ी घटना की सच्चाई पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि लोग अफवाहों नहीं बल्कि प्रमाणिक जानकारी के आधार पर अपने शहर की वास्तविक स्थिति को समझ सकें। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। वहीं थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के झुंडपुरा गांव से एक किशोरी भी घर से बिना बताए कहीं चली गई। दोनों मामलों में पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसरख क्षेत्र में किराये पर रहने वाले मनोज (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी 21 मई की रात को बिना बताए घर से चली गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि राजन नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी व आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं सेक्टर-24 क्षेत्र के झुंडपुरा गांव में किराये पर रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 28 अप्रैल को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पीडि़ता के अनुसार बेटी इंस्टाग्राम पर किसी से बातचीत करती थी, और आशंका है कि उसी युवक के साथ वह चली गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन सगे भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होशियारपुर की गली नंबर-8 में रहने वाले अरविंद शाह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 21 मई की शाम पड़ोस में रहने वाले आजाद शर्मा, रामशरण शर्मा और विवेक शर्मा उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो चाकू और चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार चाहर ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान रेलवे पुल के नीचे दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अबूजर अल्वी सैयद और मोहम्मद शाकिर निवासी कस्बा सूरजपुर बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन चोरी के हैं और उन्होंने इन्हें कस्बा सूरजपुर क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर ओमेगा-1 में चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन समेत कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। ग्रेटर नोएडा निवासी सुमित गोगना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर ओमेगा-1 में उनका एक मकान है। बीते दिनों चोरों ने खिडक़ी तोडक़र घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दियाचोरों ने घर से दो इनवर्टर, तीन बैटरियां, कंप्यूटर मॉनिटर, स्क्रीन, एग्जॉस्ट फैन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, एंगल ग्राइंडर, वायर रोल सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए। पीडि़त ने 20 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के खेड़ी कट पर बीते दिनों ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से ग्राम बेहटी चिरागपुर, जनपद हरदोई निवासी हरिशंकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा होरीलाल नोएडा के सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव में किराए पर रहता था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 20 मई की सुबह वह अपनी बाइक से दादरी जा रहा था। खेड़ी कट के पास लोहे के गाटर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि होरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला को मौके पर छोडक़र फरार हो गया था। किसी व्यक्ति ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद होरीलाल का शव उनके सुपुर्द कर दिया था।हरिशंकर के मुताबिक इसके पश्चात वह अपने बेटे के शव को पैतृक गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बदरपुर में एक रैपिडो चालक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्राम खेड़ा धर्मपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह क्रॉसिंग रिपब्लिक में दुकान चलाते हैं। 23 मार्च को उन्होंने अपने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। इस बाइक पर उन्होंने अपने 12 वर्षीय बेटे वासु को घर जाने के लिए बैठा दिया। रैपिडो बाइक चालक के साथ दूसरी बाइक पर उनका बेटा तुषार और बेटी भी घर आ रहे थे। बिसरख मोड़ पर जाम लगने के कारण रैपिडो वाला आगे निकल गया जबकि तुषार की बाइक पीछे रह गई। जितेंद्र कुमार के मुताबिक इंडियन पेट्रोल पंप के सामने बने कट पर रैपिडो चालक ने तेजी और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आगे चल रहे वाहन के बीच घुसा दी। इस हादसे में उनके बेटे वासु के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद रैपिडो चालक उनके बेटे को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। कुछ देर बाद जब तुषार मौके पर पहुंचा तो वासु गंभीर अवस्था में सडक़ पर पड़ा हुआ था। इसके पश्चात वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में उसके पैर का ऑपरेशन किया गयाजितेंद्र कुमार के मुताबिक यह हादसा रैपिडो बाइक चालक की लापरवाही से हुआ था। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर रैपिडो बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त के मुताबिक उसके घर से जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर के ई ब्लॉक में रहने वाले राजीव कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 मई की देर रात वह अपने परिवार सहित सेक्टर ओमिक्रोन-1 में रहने वाले अपने भाई के घर गए थे। 24 मई की सुबह जब वह घर वापस पहुंचे तो उन्हें घर की खिडक़ी टूटी हुई मिली। जब वह घर के भीतर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।राजीव कुमार सिंह के मुताबिक उनके घर से ज्वेलरी, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। Noida News
विज्ञापन