विज्ञापन
नोएडा में हाल के दिनों में सामने आई लगातार आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दिनदहाड़े हो रही वारदातें न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि आम नागरिकों के मन में भी असुरक्षा की भावना को बढ़ा रही हैं।

Noida News : नोएडा में हाल के दिनों में सामने आई लगातार आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दिनदहाड़े हो रही वारदातें न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि आम नागरिकों के मन में भी असुरक्षा की भावना को बढ़ा रही हैं। ऐसे समय में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारा उद्देश्य केवल घटनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि हर मामले के पीछे छिपे तथ्यों को सामने लाना है। हम बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या प्रभाव के निष्पक्ष और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से नोएडा और आसपास की हर महत्वपूर्ण आपराधिक घटना की सच्चाई पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश है कि समाज अफवाहों और अटकलों के बजाय प्रमाणिक जानकारी के आधार पर अपने शहर की वास्तविक तस्वीर देख सके। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। ओएलएक्स पर बाइक बेचने का विज्ञापन देना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ गया। बाइक खरीदने के लिए आया युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। पीडि़त ने थाना सेक्टर-113 में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक द रोमानो सोसाइटी में रहने वाले परेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी होंडा बाइक को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बाइक खरीदने की इच्छा जताई। 22 मई की रात उक्त व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह बाइक खरीदने के लिए आया है। परेश कुमार के मुताबिक उस दिन वह घर पर नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने एक दोस्त को बाइक दिखाने के लिए भेजा। बाइक देखने के बाद युवक ने टेस्ट ड्राइव की बात कही और बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर तक वापस न आने पर दोस्त ने घटना की जानकारी दी। फोन करने पर युवक का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जारचा क्षेत्र के चौना गांव में मामूली विवाद में एक युवक ने पड़ोसी और उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चौना गांव निवासी सुमित पुत्र मंसाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 मई की रात वह परचून की दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी प्रमोद ने उस पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
सलारपुर में नाले के पास युवक पर हमला, कार में तोडफ़ोड़ का प्रयासनोएडा (चेतना मंच)। सलारपुर गांव में नाले के पास लघुशंका कर रहे एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी कार में भी तोडफ़ोड़ का प्रयास किया। पीडि़त ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सलारपुर गांव निवासी सचिन पुत्र मनसा भाटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 मई की तडक़े करीब 3:30 बजे वह पार्टी से लौटकर घर आ रहा था। नाले के पास कार रोककर लघुशंका करने के दौरान आरकेपीजी में रहने वाले रोहित, आदित्य और उनके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और बोतल फेंककर उसकी कार का शीशा तोडऩे का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-58 में एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया। रश्मि नागर (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2024 को हाथरस निवासी शिवा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति पर किसी अन्य युवती से संबंध रखने के भी गंभीर आरोप हैं। पीडि़ता का कहना है कि उसे गलत दवा देकर उसकी स्वास्थ्य स्थिति को भी प्रभावित किया गया। बाद में ससुराल पक्ष ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के सेक्टर-जीटा-1 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम हिंगवाड़ा, जनपद बुलंदशहर निवासी पंकज ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता परविंदर सिंह कोर्ट के काम से सूरजपुर जा रहे थे। गुलिस्तानपुर अंडरपास पार करने के बाद जैसे ही वह मिग्सन ग्रीन सोसाइटी के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमिक्रॉन-3 सेक्टर में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लद्दाख घूमने गए होने का फायदा उठाकर चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, 3 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीडि़त मानस गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 15 मई को अपने परिवार के साथ लद्दाख घूमने गए थे। घर की देखरेख के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 21 मई को उन्हें सूचना मिली कि मकान का गेट खुला हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिचित ने बताया कि चोरों ने घर की खिडक़ी तोडक़र अंदर प्रवेश किया और तिजोरी का लॉक तोडक़र उसमें रखे सोने के दो सेट, नकदी 3 लाख 70 हजार रुपये तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। मायके में रह रही पत्नी द्वारा ससुराल जाने से इंकार किए जाने पर युवक ने तेजाब पी लिया। गंभीर स्थिति में युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना बीटा दो क्षेत्र के सेक्टर जू-2 में रहने वाली नीलम ने बुलंदशहर निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। अशोक कुमार से अनबन होने के बाद नेहा अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को अशोक कुमार अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा। नीलम ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। वाद विवाद के दौरान अशोक ने अपनी ससुराल में ही तेजाब पी लिया। तेजाब पीते ही उसकी हालत तेजी से बिगडऩे लगी। गंभीर स्थिति में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वही इस संबंध में थाना बीटा-2 पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। परिजन अगर शिकायत करते हैं तो रिपोर्ट लिखकर विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। हरौला गांव में 4 दिन पहले मामूली विवाद में नाबालिग ने 9वीं कक्षा के छात्र को चाकू मार कर घायल कर दिया। छात्र के पिता ने थाना फेस वन में मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से जनपद कुशीनगर निवासी मंजूर आलम ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताएं कि वह हाल में हरौला गांव में किराए पर रह रहा है। चार दिन पूर्व उनका (15 वर्षीय) बेटा किसी काम से सेक्टर-2 स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे गया था। इस दौरान वहां रहने वाले नाबालिग ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज की। उसके बेटे ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी किशोर ने उसे पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से उसका बेटा घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को उपचार के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिगों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी किशोर ने चाकू से हमला कर छात्र को घायल कर दिया था। पीडि़त की शिकायत पर इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
विज्ञापन