नोएडा जैसे तेजी से बदलते और विकसित होते शहर में हर दिन नई संभावनाओं के साथ नई चुनौतियां भी सामने आती हैं। सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दे लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे समय में सही जानकारी, तथ्यपरक विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

Noida News : नोएडा जैसे तेजी से बदलते और विकसित होते शहर में हर दिन नई संभावनाओं के साथ नई चुनौतियां भी सामने आती हैं। सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दे लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे समय में सही जानकारी, तथ्यपरक विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। हमारा प्रयास है कि किसी भी घटना को केवल एक खबर तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसके पीछे की पूरी कहानी, जांच की स्थिति और जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू को निष्पक्ष तरीके से आपके सामने रखा जाए। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना है। बिना किसी दबाव, पक्षपात या सनसनी के हम नोएडा और आसपास की हर महत्वपूर्ण गतिविधि पर नजर रखते हैं। हमारी कोशिश है कि पाठकों को समय पर ऐसी खबरें मिलें, जो उन्हें जागरूक बनाएं और शहर में हो रहे बदलावों को समझने में मदद करें। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में एक युवक ने ई-रिक्शा चालक पर मोबाइल फोन लूटने और विरोध करने पर चलती गाड़ी से धक्का देकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मोबाइल बरामद करने की मांग की है। बरौला गांव निवासी मुकुल राव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 21 जुलाई की रात सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा में अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा अजनारा फ्लाईओवर के पास पहुंचा, चालक ने निर्धारित रास्ते की बजाय फ्लाईओवर पर वाहन चढ़ा दिया। उसने जब इस बात का विरोध किया तो चालक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और चलती ई-रिक्शा से धक्का दे दिया। पीडि़त का कहना है कि चलते हुए ई रिक्शा से गिरने के कारण उसे शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं, थाना बिसरख में सत्यम चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि 29 जून की रात करीब 10:15 बजे गुलशन बेलीना सोसाइटी के पास दो अज्ञात बाइक सवार उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में पीडि़त परिवार ने जमानत पर बाहर आए आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडि़त ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीडि़त की शिकायत पर थाना दादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम कैमराला, चक्रसेनपुर निवासी जतन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र हरकेश की 5 जुलाई 2026 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना दादरी में भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीडि़त का आरोप है कि हत्या के मामले में नामजद आरोपी हर्ष विक्रांत व कालू फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और अब वे मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। जतन सिंह के अनुसार आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। पीडि़त ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर उसकी और उसके पति की तस्वीरों का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम चिटेहरा निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव चिटेहरा निवासी जतिन अधाना और उसके सहयोगी आर्यन ने 14 जून 2026 को इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनाकर उसकी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट साझा की। जब उसके पति ने इस संबंध में आरोपियों से बात की तो उन्होंने संबंधित आईडी हटाकर गलती मान ली, जिसके चलते उस समय कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कराई गई। पीड़िता का आरोप है कि बाद में फिर से नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी और उसके पति की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक पोस्ट की गई। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति के साथ गाली-गलौज की और धमकी देते हुए कहा कि ‘जो हो सके कर लेना।’ इसके बाद 13 जुलाई को साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई गई। पीडि़ता ने थाना दादरी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने, अभद्रता करने और धमकी देने के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
दादरी (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम कोट में तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीडि़त वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि तेरहवीं में बिना निमंत्रण के आए चार लोगों ने घर में घुसकर विवाद कर मारपीट की और उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। वीरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 जुलाई को उनके पिता की तेरहवीं का कार्यक्रम घर पर आयोजित था, जिसमें रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान सुबह महेश उर्फ मोनू अपने साले अजय, प्रशांत और गौरव के साथ घर पहुंचा और संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। वीरेंद्र सिंह के मुताबिक अजय ने अपने पास मौजूद अवैध पिस्टल से उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया लेकिन वह बाल-बाल बच गए। अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदारों के विरोध के बाद मौके से फरार हो गए। पीडि़त का आरोप है कि जाते समय आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते रहे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
दादरी (चेतना मंच)। गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त के पिता ने थाना दादरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हापुड़ जिले के रहने वाले चंद्र के अनुसार उनका पुत्र शिवम 15 जुलाई 2026 को दादरी में एक ठेकेदार के पास अपना मेहनताना लेने गया था। परिवार का आरोप है कि इसके बाद शिवम की तबीयत अचानक बिगड़ गई।17 जुलाई की सुबह शिवम ने अपनी बहन साक्षी से फोन पर बात कर खुद को सुरक्षित बताया था। कुछ समय बाद परिचित गौरव ने फोन कर शिवम की तबीयत खराब होने की सूचना दी। आरोप है कि गौरव, सन्नी और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति शिवम को बेहोशी की हालत में घर छोडक़र फरार हो गए।परिजन तत्काल शिवम को गुलावठी स्थित अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के चिकित्सकों ने आशंका जताई कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। हालत और बिगडऩे पर शिवम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि शिवम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पीडि़त के पिता ने आरोप लगाया है कि शिवम का मोबाइल फोन और रुपये भी संबंधित लोगों के पास हैं। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ले में रास्ता रोककर मारपीट, घर में घुसकर तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने थाना रबूपुरा में तहरीर देकर आरोपियों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आजादनगर निवासी मुरसलीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे वह अपने भतीजों अदनान और रियाज के साथ कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि घर के सामने सडक़ पर खाट डालकर बैठे हाकमीन उर्फ छोटा लाला, अमन, सफीक और रिजवान ने रास्ता रोक लिया। हटने के लिए कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त का आरोप है कि शोर सुनकर आरोपियों के परिवार के 5-6 अन्य लोग भी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर में घुस गए । आरोपी भी उनके पीछे-पीछे घर के अंदर घुस आए और ईंट-पत्थर फेंककर घर के शीशे, कार और सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी मारपीट करने के बाद परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस हमले में मुरसलीम तथा उनके भतीजे अदनान और रियाज घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है Noida News
विज्ञापन