विज्ञापन
नोएडा में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है। बाजारों, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंच चुके अपराध ने आम लोगों के मन में चिंता और असुरक्षा की भावना को बढ़ाया है।

Noida News : नोएडा में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है। बाजारों, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंच चुके अपराध ने आम लोगों के मन में चिंता और असुरक्षा की भावना को बढ़ाया है। ऐसे समय में पत्रकारिता की भूमिका केवल खबर देने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सच की परतों को खोलकर जनता के सामने वास्तविक तस्वीर रखने की होती है। हमारा प्रयास तथ्यों, प्रमाणों और जमीनी पड़ताल के आधार पर उन सवालों को सामने लाना है, जो नागरिक सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और व्यवस्था की प्रभावशीलता से सीधे जुड़े हैं। क्योंकि लोकतंत्र में मजबूत पत्रकारिता वही है, जो असहज सवाल पूछने का साहस रखती है और जनता की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाती है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक कार चालक द्वारा लाइटर गन दिखाकर बस चालक को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदरपुर सेक्टर-45 निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह बस चालक है। 4 जून को वह सेक्टर-128 स्थित एक्सिस हाउस कंपनी के कर्मचारियों को लेकर बस से गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन जा रहा था। रास्ते में किआ सोनेट कार के चालक ने अचानक ओवरटेक कर बस को रुकवा लिया। आरोप है कि कार चालक ने शीशा खोलकर पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया और डराया। इसके बाद वह अपनी कार को बस के आगे-पीछे तेज गति से घुमाने लगा, जिससे बस में बैठे यात्री सहम गए। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि आरोपी के पास पिस्टल नहीं बल्कि लाइटर गन थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी (16 वर्षीय) नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक जताया है। मध्य प्रदेश निवासी राजाराम (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह वर्तमान में ईटेडा गांव में परिवार सहित किराए पर रह रहा है। तीन दिन पहले उसकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। जांच के दौरान जानकारी मिली कि किशोरी अनिल बसोर नाम के युवक के साथ देखी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। Noida News
लुहारली टोल पर दबंगई, बैरियर तोडक़र ट्रक निकालेग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर बिना टोल शुल्क दिए बूम बैरियर तोडक़र निकलने वाले आठ ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि जौखाबाद निवासी अमित भाटी और उनके सहयोगियों से जुड़े ट्रक चालक लगातार बिना टोल दिए वाहनों को निकाल रहे थे। रोकने पर टोल कर्मियों से अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो जाते थे। आरोप है कि 31 मई को एक ट्रक चालक ने तेज गति से बैरियर में टक्कर मार दी, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, टोल चोरी और कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र में सेक्टर अल्फा-2 के पास हुए सडक़ हादसे में फोर्ड एंडेवर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेमपुरी दनकौर निवासी मनीष सिंघल ने बताया कि 2 जून को ललित और खेमचंद सेक्टर अल्फा-2 के पास खाली प्लॉट में बैठे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर पेड़ के नीचे बैठे दोनों लोगों को भी टक्कर मार दी। आरोप है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे और हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-2 में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी चालक ने सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर इंटरव्यू देने आए दो युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। लाडो सराय, नई दिल्ली निवासी अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा विक्रम आदित्य 17 मई को अपने दोस्त नदीम के साथ सेक्टर-136 स्थित एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर इंटरव्यू देने के लिए आया था। इंटरव्यू देने के बाद दोनों दोस्त रिहाना बिल्डिंग के पास पैदल जा रहे थे इस दौरान तेज गति में आ रही कार के चालक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में विक्रम और नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए किसी राहगीर ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पीसीआर गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को फेलिक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल कर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं थाना रबूपुरा में भी एक कार चालक के खिलाफ दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सासनी रोड इगलास अलीगढ़ निवासी कृष्ण कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 22 मई की शाम को दिल्ली से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। रघुपति क्षेत्र में उसके आगे चल रही सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार के चालक ने अचानक तेज कट मार दिया, इस कारण उसकी बाइक कार से टकराकर अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर होने का पता चला। पीडि़त ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण गिरी दीवार की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मुंगेर, बिहार निवासी आकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता रंजीत डेल्टा-1 सेक्टर में निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी का काम करते थे। 4 जून की दोपहर को आई तेज आंधी के कारण साइट के निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इस हादसे में उनके पिता रणजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में उन्हें कासना स्थित जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आकाश के मुताबिक इस हादसे में साइट इंचार्ज अली अकबर की लापरवाही रही है। साइट इंचार्ज ने श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे, जिस कारण हादसे में उसके पिता की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और पीडि़त की शिकायत पर साइट इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
विज्ञापन