विज्ञापन
नोएडा में दिन दहाड़े सामने आ रही आपराधिक घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं। दिनदहाड़े हो रही वारदातें और अपराधियों का बढ़ता मनोबल आम लोगों में असुरक्षा की भावना को बढ़ा रहा है।

Noida News : नोएडा में दिन दहाड़े सामने आ रही आपराधिक घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं। दिनदहाड़े हो रही वारदातें और अपराधियों का बढ़ता मनोबल आम लोगों में असुरक्षा की भावना को बढ़ा रहा है। ऐसे समय में चेतना मंच पूरी जिम्मेदारी के साथ घटनाओं की निष्पक्ष, तथ्यपरक और त्वरित रिपोर्टिंग आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि हर खबर बिना किसी दबाव और पक्षपात के सीधे पाठकों तक पहुंचे, ताकि आप अपने शहर की वास्तविक स्थिति से लगातार जुड़े रहें और सही जानकारी पर भरोसा कर सकें। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थानों से वाहन चोर तीन बाइक चोरी कर ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर निवासी सलीम अहमद ने थाना बादलपुर में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 27 अप्रैल को उसने अपनी बाइक निर्मलम आश्रम के पास खड़ी की थी और किसी परिचित से मिलने चला गया था। वापस आने पर उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना फेस-2 क्षेत्र में नगला चरण दास गांव निवासी मोहित कुमार ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में बरोला निवासी हरवीर सिंह ने भी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 3 मई की शाम उन्होंने सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसायटी के गेट नंबर-2 पर बाइक खड़ी की थी और दवाई लेने चले गए थे लौटने पर बाइक गायब थी। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक शातिर बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर-132 स्थित पारस मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल एक बदमाश पुश्ता के नीचे अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कार्तिक चौहान, निवासी ग्राम रायपुर बताया। पुलिस के अनुसार वह तमंचे के बल पर लोगों को धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 80 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बुलंदशहर निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह चोटपुर कॉलोनी में रह रहा है। 24 मार्च को वह चोटपुर स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। बाद में मोबाइल पर उसे खाते से 80 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। उसने तुरंत बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया। बैंक ने पहले 48 हजार रुपये वापस किए, लेकिन बाद में वह राशि भी वापस ले ली गई। पीडि़त का आरोप है कि बैंक में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम भट्टा गोल चक्कर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन चोर चोरी की बाइक पर जेतपुर गांव की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। बाइक सवार से जब बाइक के कागजात मांगे गए तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुशवाहा, पुत्र विक्रम सिंह, निवासी जनपद कन्नौज बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। उसने बताया कि वर्ष 2025 में यह बाइक उसने बुलंदशहर से चोरी की थी और तब से वह इसे नोएडा में चला रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन