विज्ञापन
नोएडा में बीते कुछ समय से दिनदहाड़े सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर बहस छेड़ दी है। लगातार बढ़ती वारदातों और बेखौफ अपराधियों ने आम लोगों के बीच डर और असुरक्षा की भावना को गहरा किया है।

Noida News : नोएडा में बीते कुछ समय से दिनदहाड़े सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर बहस छेड़ दी है। लगातार बढ़ती वारदातों और बेखौफ अपराधियों ने आम लोगों के बीच डर और असुरक्षा की भावना को गहरा किया है। ऐसे दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारा प्रयास है कि हर छोटी-बड़ी घटना की सच्चाई बिना किसी दबाव, पूर्वाग्रह या सनसनी के आपके सामने रखी जाए। हम तथ्यों पर आधारित निष्पक्ष रिपोर्टिंग के जरिए पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि लोग अपने शहर की वास्तविक स्थिति को समझ सकें और हर अहम घटनाक्रम से जागरूक बने रहें। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बादलपुर क्षेत्र के सेक्टर 4 ईकोटेक 16 में बंद पड़ी एक एक्सपोर्ट कंपनी की मशीनों को बेचने के आरोप में गार्ड व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी के एचआर मैनेजर ने सूचना के आधार पर दोनों को रंगे हाथों दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी में शामिल एक अन्य गार्ड की पुलिस तलाश कर रही है ज्ञान खंड इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी जितेंद्र जैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर 4 ईकोटेक 16 स्थित रेडिएंट एक्सपो विजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर नियुक्त है। यह कंपनी पिछले दो महीने से बंद चल रही है। कंपनी की देख रेख के लिए जितेंद्र व हरवीर को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में रखा गया है। कंपनी बंद होने के कारण काफी समय से कंपनी में स्टाफ नहीं आ रहा। 13 मई को उनके पुराने खरीदार शमशुल हसन ने उन्हें सूचना दी कि कंपनी के दोनों गार्ड काफी समय से कंपनी की मशीनों को चोरी छुपे हिंडन विहार गाजियाबाद में शकील कबाड़ी को बेच रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गार्ड यतेंद्र कंपनी से कुछ मशीन चोरी कर उसे शकील कबाड़ी को बेचने के लिए गया है। सूचना के आधार पर वह बिसरख रेलवे फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे। यहां झाडिय़ां में छुपा कर रखी गई चार मशीन दिखाई दी। मौके पर उन्हें देखकर गार्ड यतेंद्र व कबाड़ी शकील सकपका गए। मौके से जैक कंपनी की चार मशीन बरामद हुई। इसके बाद जब कंपनी में जांच की गई तो पता चला कि काज बटन की करीब 22 मशीन कम थी। गार्ड यतेंद्र व कबाड़ी शकील को पकडक़र उन्हें थाने लाया गया। पूछताछ में यतेंद्र ने बताया कि उसने अपने साथी गार्ड हरवीर के साथ मिलकर कंपनी से मशीनें चोरी कर उन्हें शकील को बेचा है। पुलिस के मुताबिक एचआर मैनेजर जितेंद्र जैन की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में नामजद हरबीर की तलाश की जा रही है।
नोएडा (चेतना मंच)। गर्मी के कारण रात्रि में घरों का दरवाजा खोलकर सोने वाले लोगों के यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को थाना सेक्टर 142 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट व एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए चोरों के एक अन्य साथी की भी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर 140 स्थित क्रॉसा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लाल रंग की स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं और उनके पास चोरी का समान हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताया स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम महेंद्र व जुनैद उर्फ बिट्टू बताया। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी अमित खचरा के साथ मिलकर दिखावे के लिए कबाड़ इक_ा करने का काम करते हैं। देर रात्रि तथा सुबह तडक़े वह गर्मी के कारण दरवाजा खोलकर सोने वाले व्यक्तियों के घरों से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर लेते हैं। उनके साथी अमित खचरा ने कुछ दिन पहले ही उनसे बरामद स्कूटी को एक व्यक्ति से खरीदा था। दोनों आरोपियों ने बताया कि अमित खचरा चोरी के समान को बेचने के लिए एक व्यक्ति को लाने वाला था लेकिन उससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनके फरार साथी अमित खचरा की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र में तेज गति में आ रहे बंद बॉडी के ट्रक चालक ने एक विकलांग महिला के वाहन में टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम तिलपता करनवास निवासी संत कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी दीपा विकलांग है। 13 मई को वह अपने किसी आवश्यक कार्य से सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय अपने विकलांग वाहन ई-रिक्शा से जा रही थी। तिलपता गोल चक्कर से आगे तेज गति में आ रहे एक बंद बॉडी के ट्रक ने उसकी पत्नी के ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। संत कुमार के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को देवला स्थित देवघर हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण वह उसे ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। संत कुमार के मुताबिक चिकित्सकों का कहना है कि उसकी पत्नी की हालत अत्यधिक गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं।
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सर्विस रोड पर खड़ी गौतम बुध नगर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की कार का शीशा तोडक़र चोरों ने बैग नगदी व अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी निवासी शुभम सारस्वत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह लोक निर्माण विभाग गौतमबुद्ध नगर में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। 13 मई की सुबह वह किसी आवश्यक कार्य से सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट गया था। उसने कलेक्ट्रेट के बाहर सर्विस रोड पर अपनी कार खड़ी कर दी और अपने कार्य से चला गया। शाम के समय वह अपना कार्य पूरा कर गाड़ी के पास आया तो उसे शीशा टूटा हुआ मिला। चोर कार का शीशा तोडक़र उसमें रखे बैग को चोरी कर ले गए थे। बैग में पैसे तथा जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। उन्होंने चोरी गए अपने सामान की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
नोएडा (चेतना मंच)। पत्नी ने अपनी गाड़ी कमाई से बचत कर पति को आने-जाने के लिए बाइक खरीद कर दी। चोरों ने मौका पाकर बाइक चोरी कर ली। बाइक चोरी होने के बाद पीडि़त ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई है। वहीं अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो अन्य वाहनों पर भी हाथ साफ कर दिया। निठारी गांव में रहने वाले विक्रम ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 9 मई की रात्रि को वह निठारी गांव स्थित शराब के ठेके के पास किसी काम से गया था। उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक ठेके के पास खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। विक्रम के मुताबिक बाइक उसकी पत्नी रूबी के नाम पर पंजीकृत है। उसकी पत्नी ने पिछले साल किस्तों पर यह बाइक खरीद कर उसे चलाने के लिए दी थी। पीडि़त का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण बाइक चोरी होना उसके लिए बड़ा आघात है। थाना नॉलेज पार्क में सुशील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 अप्रैल की दोपहर को शारदा हॉस्पिटल सोसाइटी के गेट के पास से उसकी एक्टिवा चोरी हो गई। उसने अपनी एक्टिवा की काफी तलाश की लेकिन को पता नहीं चला। जनपद हापुड़ निवासी मोहम्मद अहमद ने थाना नॉलेज पार्क में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में तुगलपुर मार्केट में स्थित जय दुर्गा मोटर्स पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। 10 मई की रात्रि को मार्केट के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाशने पर भी बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
नोएडा (चेतना मंच)। दो माह पूर्व सडक़ हादसे में हुई अधिवक्ता की मौत के मामले में थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक के पिता ने स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से जनपद मैनपुरी के रहने वाले हरिओम बाबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा अर्जुन दिल्ली हाई कोर्ट में प्रेक्टिस एवं सर्विस करता था। 14 मार्च को वह अपने सीनियर एडवोकेट से किसी मुकदमे के सिलसिले में विचार विमर्श करके अपनी स्कूटी से नोएडा के सेक्टर 12 स्थित अपने घर आ रहा था। रात्रि करीब 12 बजे सेक्टर 19 स्थित इंडो गल्फ हॉस्पिटल के पास तेज गति में आ रही स्विफ्ट का के चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर वह भी अस्पताल पहुंच गए। अर्जुन की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 15 मार्च की रात्रि को उनके बेटे की मौत हो गई। उसकी मौत के पश्चात वह उसके शव को अपने पैतृक गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे के अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त द्वारा शिकायती पत्र में दिए गए कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-1 पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चरस, मारुति कार व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर उसे नशे के आदी लोगों को बेचता था थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि पुलिस टीम झुंडपुरा चौकी क्षेत्र के टोयोटा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नारकोटिक्स सेल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। चेकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी सिलेरियो कार को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर ड्राइविंग सीट के नीचे से एक बैग बरामद हुआ जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 430 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए कार चालक ने अपना नाम कुणाल बौद्ध निवासी जनपद कुल्लू, हिमाचल प्रदेश बताया। कुणाल बौद्ध ने बताया कि वह हिमाचल से चरस लेकर आता है और उसे नोएडा के झुग्गी झोपड़ी व फैक्ट्री एरिया में नशे के आदी लोगों को बेचता है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हिमाचल में किस व्यक्ति से चरस खरीद कर लाता है।
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक युवक की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सर्फाबाद गांव में रहने वाले रियाजुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा जाहिद 2 मई की रात्रि को सेक्टर 81 से सेक्टर 76 की तरफ आ रहा था। सेक्टर 79 सैमसंग तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जाहिद को गंभीर चोटें आई। मौके से गुजर रहे लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान जाहिद की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव से एक किशोरी घर से बिना बताए चली गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सर्फाबाद गांव में किराए पर रहने वाले विकास काल्पनिक नाम ने बताया कि 10 मई की रात्रि को उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए चली गई। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र के सेक्टर 1 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण, नगदी आदि को चोरी कर ले गए। घटना के समय पीडि़त परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया था। 1 सेक्टर में रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 3 मई की शाम को वह अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गया था। 4 मई की सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो उसे मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। चोर उसके घर से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी भी चोरी कर ले गए। पीडि़त के मुताबिक उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे की डी वी आर को भी अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जेवर क्षेत्र के कस्बे में शराब के नशे में चूर स्कॉर्पियो कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को मामूली विवाद के बाद गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सादुल्लापुर उर्फ मॉडल पुर निवासी राजवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 मई को वह अपने बेटे टेकचंद के साथ घरेलू सामान लेने के लिए जेवर कस्बा जा रहा था। जेवर चौराहे पर पीछे से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो कार के चालक ने अचानक जोर-जोर से हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। हॉर्न की आवाज सुनकर वह साइड होकर आगे की तरफ चल दिए। स्कार्पियो सवार फलेदा गांव निवासी हिमांशु भाटी ने उन्हें भद्दी भद्दी गलियां देनी शुरू कर दी। उन्होंने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा निकालकर उनके बेटे पर फायर कर दिया। गोली लगते ही उनका बेटा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। भरे बाजार गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा होते देखकर हिमांशु भाटी स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में टेकचंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद थाना जेवर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई। घटना के कुछ देर बाद आरोपी को वारदात में प्रयुक्त तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला है कि घटना के समय आरोपी हिमांशु भाटी शराब के नशे में था। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन