विज्ञापन
नोएडा में हाल के दिनों में सामने आ रही आपराधिक घटनाएं एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। दिनदहाड़े हो रही वारदातें और अपराधियों का बढ़ता दुस्साहस आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना को बढ़ा रहा है।

Noida News : नोएडा में हाल के दिनों में सामने आ रही आपराधिक घटनाएं एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। दिनदहाड़े हो रही वारदातें और अपराधियों का बढ़ता दुस्साहस आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना को बढ़ा रहा है। ऐसे माहौल में हर घटना की सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी बेहद जरूरी हो जाती है। चेतना मंच का प्रयास है कि शहर की हर अहम खबर बिना किसी दबाव या पक्षपात के सीधे आपके तक पहुंचे, ताकि आप अपने आसपास की वास्तविक स्थिति से पूरी तरह अवगत रह सकें और समय पर सही जानकारी प्राप्त कर सकें। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। लापरवाह वाहन चालकों की लापरवाही आम लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले बाबूलाल सिंह गौड़ कुलेसरा गांव में किराए पर रह रहे थे। वह एक कंपनी में नौकरी करते थे। नौकरी पर जाने के लिए वह कुलेसरा पुलिस चौकी के पास रोड पर स्थित एक दुकान पर खड़े हुए थे। इस दौरान तेज गति में आ रही एक गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी दुकान में जा घुसी। इस हादसे में बाबूलाल सिंह गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के चाचा राम लखन गौड़ ने थाना ईकोटेक-3 में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर-71 अंडरपास के समीप तेज गति में आ रहे कैंटर के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना फेस 3 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 वेव मॉल की मेन रोड पर अपनी दोस्त भूमि अग्रवाल व विशाल के साथ जा रही दीपाली शर्मा को बिना नंबर की ओरा गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दीपाली शर्मा व भूमि अग्रवाल घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान पता चला कि दीपाली शर्मा के दोनों हाथ व कूल्हे तथा भूमि अग्रवाल के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में दीपाली शर्मा के भाई दीपांशु शर्मा ने ओरा कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थानों से वाहन चोर ई-रिक्शा सहित तीन वाहनों को चोरी कर ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के ग्राम हजरत बाजितपुर में रहने वाले जितेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 7 मई को उसने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आया तो उसका ई रिक्शा गायब था। उसने अपने ई रिक्शा की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना फेस दो में आगरा निवासी आनंद इंदौलिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर 86 स्थित इलाहाबास गांव में किराए पर रह रहा है और ब्लिंकिट में काम करता है। 6 मई की रात्रि को उसने अपने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। अगले दिन जब वह सो कर उठा तो उसकी बाइक गायब थी। थाना सूरजपुर में कुलदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर डेल्टा-1 की मार्केट में टेस्ट ऑफ बीकानेर में नौकरी करता है। 3 जनवरी को उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। शाम के समय जब वह ड्यूटी खत्म कर बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। उसने अपनी बाइक की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र की कश्यप कॉलोनी से चोरों ने दो ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-48 स्थित कश्यप कॉलोनी में रहने वाले चिंटू कश्यप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। 7 मई की शाम को उसने अपनी ई-रिक्शा खाली प्लॉट में खड़ी कर दी। अगले दिन जब वह ई-रिक्शा लेने के लिए आया तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। जांच करने पर ई रिक्शा की दोनों बैटरी गायब मिली। चिंटू कश्यप के मुताबिक उसने अपनी चोरी गई बैटरी और चोरों की तलाश की। इस दौरान पता चला कि चोरों ने सलारपुर गांव से भी राजवीर सिंह के ई-रिक्शा से दो बैटरियां चोरी कर ली। काफी तलाशने पर भी चोरी गई बैटरियों और चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के गेट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोडक़र चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर कार में रखे आईपैड व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। सेक्टर-77 स्थित एलिट होम्स सोसायटी निवासी आशीष शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 4 मई को वह सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी आया था। उसने अपनी कार सोसायटी के गेट नंबर 2 के बाहर खड़ी कर दी और अपने परिचित से मिलने के लिए भीतर चला गया। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो उसे कार का शीशा टूटा हुआ मिला।चोर उसकी कार का शीशा तोडक़र आईपैड, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान को चोरी कर ले गए थे। उसने अपने सामान की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। शराब के नशे में चूर कलयुगी बेटे ने बाप के साथ गाली गलौज और मारपीट की। शराब का नशा युवक के सिर पर इस कदर चढ़ा कि उसने अपने पिता को जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचा तान दिया। पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति की मदद से शराबी बेटे को किसी तरह काबू कर उसे थाना दादरी पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम मायचा निवासी सुरेंद्र उर्फ पप्पू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका (26 वर्षीय) बेटा शिवा शराब के नशे में घर पहुंचा और उनके साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो शिवा मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने अपनी जेब से तमंचा निकालकर उन पर तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। सुरेंद्र उर्फ पप्पू के मुताबिक उन्होंने गांव के ही कपिल की मदद से किसी तरह अपने बेटे को काबू में किया। सुरेंद्र ने तमंचे के साथ अपने बेटे शिवा को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जेवर क्षेत्र के जेवर कस्बे के बाजार में सडक़ के बीचों बीच खड़े ई रिक्शा को हटाने के लिए कहना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा। गुस्साए ई रिक्शा चालक ने उक्त व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला बोलकर उसे लहू लुहान कर दिया। मोहल्ला खोरिया पुरानी अनाज मंडी निवासी आशीष ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 अप्रैल को वह घरेलू सामान लेने के लिए अपने घर से जेवर के मुख्य बाजार जा रहा था। मुख्य बाजार के आजाद चौक पर ग्राम मंगरौली निवासी रौनी ने अपना ई-रिक्शा सडक़ के बीचो-बीच खड़ा कर रखा था जिससे जाम लगा हुआ था। आशीष के मुताबिक उसने रोनी से ई-रिक्शा सडक़ किनारे खड़ा करने को कहा जिस पर वह भडक़ उठा और गाली गलौज करने लगा उसने जब गाली गलौज का विरोध किया।इस पर रौनी ने अपने ई रिक्शा से लोहे की रॉड निकाल कर उस पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड के वार से उसे गंभीर चोटे आई। लहू लुहान करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आशीष के मुताबिक रोनी शातिर किस्म का व्यक्ति है और आए दिन लोगों से झगड़ा करता रहता है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गांजा की पुडिय़ा बनाकर नशे के आदी लोगों को बेचता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गस्त पर थी। सोरखा गांव के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका कर जाने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी में उसके थैले से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विवेक पुत्र गोविंद झा निवासी ग्राम सैनिक विहार कॉलोनी सोरखा बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से गांजा लेकर आता है और उसकी छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर उसे नशे के आदी लोगों को बेचता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। Noida News
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने आज सुबह को छलांग लगा दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्राप्त हुई है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने बताया कि आज सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर&63 के ईलेक्ट्रोनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से (45 वर्षीय) अज्ञात व्यक्ति ने आज सुबह को ऊपर से नीचे छलांग लगा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन