विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं की शुरुआत से पहले ही गौतमबुद्ध नगर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया स्वरूप मिलने जा रहा है। 12 जून से जिले में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

Noida News : जेवर एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं की शुरुआत से पहले ही गौतमबुद्ध नगर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया स्वरूप मिलने जा रहा है। 12 जून से जिले में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले चरण में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्रों में 10-10 इलेक्ट्रिक बसों के साथ सेवा की शुरुआत करेंगे। आने वाले समय में इस बेड़े का विस्तार कर करीब 100 बसों तक पहुंचाने की योजना है। Noida News
नोएडा में ई-बस सेवा का शुभारंभ सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को लेकर प्राधिकरण स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
अधिकारियों के अनुसार, तीनों प्राधिकरण निर्धारित स्थानों पर बसों की तैनाती कर तय रूटों पर संचालन शुरू करेंगे। शुरुआती चरण में चार प्रमुख रूटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिन पर बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-बसों का किराया न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। प्राधिकरणों के अनुसार, सेवा को चरणबद्ध तरीके से विस्तारित किया जाएगा और बसों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। Noida News
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में बस संचालन को लेकर रूटों में बदलाव किया गया है। सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क के पास इस योजना का औपचारिक शुभारंभ होगा।
यीडा अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से नए रूट प्रस्तावित किए गए हैं। 12 जून से बस संचालन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। Noida News
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पहले चरण में चार प्रमुख रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट से परी चौक और नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी शामिल है। इसके साथ ही 130 मीटर चौड़ी सड़क कॉरिडोर, जीबीयू और प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंच और अधिक आसान होगी। Noida News
नोएडा में बसों का संचालन सेक्टर-90 डिपो से बॉटनिकल गार्डन होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जेवर एयरपोर्ट, सेक्टर-62 और फेस-2 जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक किया जाएगा। इसके अलावा सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और आईएसबीटी जैसे प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब तक भी ई-बस सेवाएं प्रस्तावित हैं। Noida News
यीडा क्षेत्र में रबूपुरा, दनकौर, परी चौक, जीबीयू, यीडा कार्यालय और सूरजपुर जैसे प्रमुख केंद्रों को जोड़ने वाले विस्तृत रूट तैयार किए गए हैं। इन रूटों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। Noida News
विज्ञापन