नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चलते समय बस से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

Noida News : नोएडा में मंगलवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। Noida News
स्लीपर बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बस से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद बस में मौजूद सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया गया। यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। Noida News
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। आग इतनी भीषण थी कि बस काफी देर तक धधकती रही। Noida News
एक्सप्रेसवे पर चलती बस में अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। आपको बता दें कि पिछले दिनों यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भयंकर आग लग गई थी। इस आग में नौ लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद यह लगातार सवाल उठ रहा था कि स्लीपर बसों की सुरक्षा कितनी मजबूत है। Noida News
विज्ञापन