नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर आग लगने की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। नोएडा सेक्टर-10 में प्रिंटिंग प्लेट्स बनाने वाली फैक्ट्री की छत पर आग लग गई, जबकि ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप ले लिया।

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर आग लगने की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। नोएडा सेक्टर-10 में प्रिंटिंग प्लेट्स बनाने वाली फैक्ट्री की छत पर आग लग गई, जबकि ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। ग्रेटर नोएडा की घटना में आग की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित D-224 में प्रिंटिंग प्लेट्स बनाने वाली फैक्ट्री की छत पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। फायर विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। Noida News
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर में स्थित धूम आर्गेनिक कंपनी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। केमिकल फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियों को लगाया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। Greater Noida News
आग की गंभीरता को देखते हुए SDRF की एक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक SDRF की टीम 47वीं बटालियन, गाजियाबाद से मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग और SDRF की टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। Greater Noida News
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई आग की दोनों घटनाओं में राहत की बात रही कि किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। दोनों स्थानों पर पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों और फैक्ट्री में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों की जांच के बाद आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। Noida-Greater News
विज्ञापन