विज्ञापन
लंबे समय से प्रतीक्षित लिंक रोड कनेक्टिविटी परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके पूरा होने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड सीधे एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी, जिससे यात्रियों को लगभग 16 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले लाखों लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से प्रतीक्षित लिंक रोड कनेक्टिविटी परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके पूरा होने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड सीधे एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी, जिससे यात्रियों को लगभग 16 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे न केवल सफर का समय घटेगा बल्कि ईंधन की भी उल्लेखनीय बचत होगी। Noida News
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-146 और 147 की ओर से ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक तक जाने वाले मार्ग को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए सेक्टर-146 में आधुनिक अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिसके जरिए वाहन सीधे एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर सकेंगे। इस परियोजना के शुरू होने के बाद रोजाना यात्रा करने वाले करीब पांच लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों का सफर अधिक सुगम हो जाएगा। Noida News
वर्तमान में दिल्ली और नोएडा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को ग्रेटर नोएडा के कई हिस्सों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन लिंक रोड से 45 मीटर चौड़ी सड़क पार कर सीधे अंडरपास के माध्यम से एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे। इससे परी चौक, एलजी चौक, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, उद्योग विहार, सेक्टर गामा, सेक्टर बीटा और गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन अंडरपास का उपयोग कर सीधे एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। वहीं ग्रेटर नोएडा, आगरा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड के माध्यम से आसानी से एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा हो चुका है। एक ओर सड़क का निर्माण लगभग समाप्त हो गया है, जबकि दूसरी तरफ तेजी से कार्य जारी है। Noida News
करीब 800 मीटर लंबे इस अंडरपास का निर्माण एक्सप्रेसवे के 16.9 किलोमीटर चेनज पर किया जा रहा है। यह परियोजना सेक्टर-145, 146, 155 और 159 को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है और जुलाई महीने में इसे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। शुरुआती चरण में यातायात संचालन को सुचारु बनाने के लिए कुछ तकनीकी और ट्रैफिक प्रबंधन संबंधी बदलाव भी किए जाएंगे। Noida News
अंडरपास का निर्माण बॉक्स पुशिंग तकनीक से किया जा रहा है, जो आधुनिक इंजीनियरिंग का एक प्रभावी मॉडल माना जाता है। इस तकनीक की मदद से एक्सप्रेसवे पर यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद यह मार्ग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात व्यवस्था को नई गति देगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाएगा। Noida News
विज्ञापन