
Noida/Greater Noida : नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी के निर्णय से 2200 फ्लैट खरीददारों को नये वर्ष में रजिस्ट्री कराने का तोहफा मिल गया। सीईओ ने उक्त फ्लैटों के लिए सबलीज डीड कराये जाने की अनुमति दे दी है। इससे फ्लैट बॉयर्स में खुशी की लहर व्याप्त है।
सीईओ की इस अनुमति के बाद स्टार सिटी रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के कुल 933 फ्लैट, एंटाइसमेंट लिमिटेड के 536 फ्लैट तथा गुलशन डवलपर्स लिमिटेड के कुल 746 फ्लैट स्वामियों को अपने फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार से उन सभी 2200 फ्लैट स्वामियों के लिए विशेष कैंप लगाकर रजिस्ट्री कराने का कार्य कराया जाएगा। रजिस्ट्री के बाद होम बॉयर्स अपने फ्लैटों का कब्जा प्राप्त कर सकेंगे। 9 जनवरी से रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाये जाएंगे। यह कैंप 11, 12, 13, 14, 20, 23, 25, 27, 30 जनवरी के अलावा 1 फरवरी, 3, 6 व 8 फरवरी को लगाये जाएंगे।
मालूम हो कि सेक्टर-1 में भूखंड सं0 14ए में स्टार सिटी रियल एस्टेट को 42165 वर्ग मीटर, एंटाइस मेंट लिमिटेड को भूखंड सं0 11ए में 20,000 वर्ग मीटर तथा सेक्टर-16 के भूखंड सं. जीएच-02ए में गुलशन डवलपर्स को 28374.22 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गयी जिस पर फ्लैट बनाये गये हैं। लेकिन यहां फ्लैट खरीदने वाले 2200 फ्लैट बॉयर्स की रजिस्ट्री सबलीज डीड की अनुमति न मिलने से अटकी पड़ी थी।
यहां जानिए कहां होगी किसकी रजिस्ट्री
[caption id="attachment_56426" align="alignnone" width="1052"]
Noida/Greater Noida[/caption]