नोएडा-ग्रेटर नोएडा लाखों की आबादी पर जलसंकट, 20 दिनों तक सप्लाई ठप
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:36 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:36 PM
दीपावली से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लाखों की आबादी के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी होने वाली है। नोएडा और गाजियाबाद में त्योहार से पहले पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। दीपावली से पहले लाखो की आबादी के घरों का नल सूखा रहेगा और पानी के इंतजार के लिए उन्हें काफी जद्दोजेहद करनी पड़ेगी। दरअसल इन दिनों गंगाजल सप्लाई की मेन पाइपलाइन की सफाई चल रही है। जिस वजह से लाखों की आबादी के सामने जल संकट खड़ा हो गया है। Noida News
नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्रधिकरण की तैयारी
नोएडा-ग्रेनो के अधिकारियों का कहना है कि हर साल इन दिनों में गंगाजल के प्राथमिक स्रोत देहरा, गंगनहर और द्वितीयक स्रोत पालडा, बुलंदशहर पर रखरखाव का काम शुरू होता है। इस दौरान बारिश के बाद जमे सिल्ट को साफ किया जाता है। यह काम इस बार 2 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक चलेगा। हालांकि यह प्रयास किया जाएगा कि लोगों को पानी की किल्लत नहीं हो। नोएडा में 200 एमएलडी तो ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में करीब 100 एमएलडी पानी की जरूरत अभी होती है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से इन दिनों करीब 10 लाख की आबादी प्रभावित होने की आशंका रहती है।
दीपावली के ठीक पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गंगाजल की सप्लाई पर को रोकना भी जरूरी बन गया है कुछ समय के लिए जिससे पाइपलाइन के रखरखाव के चलते 20 दिन तक नलों में गंगाजल नहीं पहुंचेगा। इस किल्लत को दूर करने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रैनीवेल और ट्यूबवेल से आपूर्ति की कमी को पूरा करने का फैसला लिया है। ग्रेटर नोएडा को जैतपुर भूमिगत जलाशय से बफर स्टॉक से कुछ दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी।
नोएडा-ग्रेटर के प्राधिकरण वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश गौतम ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। हमारी ट्यूबवेल की क्षमता वर्तमान की मांग से काफी अधिक है। गंगाजल नहीं मिलने से जो कमी पानी की आएगी उसे ट्यूबवेल से पूरा कर लिया जाएगा। जैतपुर में बने भूमिगत जलाशय में करीब 40 MLD बफर स्टॉक है। इससे भी करीब सात दिन तक अतिरिक्त जरूरत को पूरा कर किल्लत को न्यूनतम किया जा सकता है। जहां भी पानी की किल्लत की शिकायत मिलेगी। टैंकर से पानी भेज दिया जाएगा। वहीं नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति 4 अक्तूबर से बाधित हो सकती है। हालांकि रैनीवेल, ट्यूबवेल और भूमिगत जलाशयों से पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी भेजे जाएंगे। Noida News