चेतना मंच पर एक साथ पढ़ें नोएडा - ग्रेटर नोएडा के क्राइम अपडेट्स
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 10:54 PM
पुलिस प्रशासन कितनी भी कोशिश कर ले और निगरानी कितनी भी कड़ी हो, अपराधी अब भी बेधड़क वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में सिर्फ कानून पर भरोसा करना काफी नहीं है; समाज को भी चौकन्ना, सजग और एकजुट होना होगा। इन्हीं चुनौतीपूर्ण हालातों को देखते हुए ‘चेतना मंच’ ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है। हमारा मकसद है—हर अपराध की खबर आपको सही, निर्भीक और समय पर पहुंचाना, ताकि आप भी अपने समाज को सुरक्षित बनाने में हाथ बटाएँ। Noida Crime News
इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी
साइबर ठग लोगों को नए-नए तरीके से जाल में फंसाकर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। साइबर ठग ने एक व्यक्ति को इन्वेस्टमेंट करने पर बेहतर मुनाफे का लालच देकर कुछ फाइलें उसके मोबाइल फोन पर भेज दी ।फाइल डाउनलोड करते ही पीडि़त के खाते से 145920 कट गए। पीडि़त ने थाना बिसरख में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्जकराया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनेस टावर वन में रहने वाले कमल यादव ने बताया कि 3 अगस्त की रात्रि को उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति की कॉल आई। उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसके पास यूएसडीटी में इन्वेस्ट करने का एक अच्छा प्लॉन है। Noida Crime News
इस प्लान में वह अगर इन्वेस्टमेंट करेगा तो उसे बेहतर मुनाफा होगा। उसने प्लॉन से संबंधित कई स्क्रीनशॉट व फाइल उसके मोबाइल पर सेंड कर दी कमल यादव के मुताबिक उसने जैसे ही फाइल को डाउनलोड किया तो उसके अकाउंट से दो बार में 145920 कट गए। बैंक से पैसे कटने का मैसेज आने पर उसने उक्त नंबर पर बात करने का प्रयास किया लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। उसने इसकी शिकायत तुरंत साइबर सेल से की। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
रोडरेज में दो युवकी की पिटाई
छोटे-छोटे मामलों में लोग अपना आपा खोकर झगड़ रहे हैं। थाना दादरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई रोडरेज की दो घटनाओं में दो युवकों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं पीडि़तों ने आरोपियों के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम रायपुर बांगर के रहने वाले अंकित ने थाना दादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताएं कि वह 12 सितंबर की सुबह पानी की सप्लाई देकर वापस अपने गांव आ रहा था। गांव के बाहर पुल पर गांव के ही सतीश शर्मा, अरविंद पुत्र वेदपाल व संजू ने उसे साइड देने के लिए हॉर्न दिया पुल पर जगह कम होने के कारण वह साइड नहीं दे पाया। तीनों आरोपियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर उसे रुकवा लिया और जबरन बाहर खींच लिया इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से उसके सर पर वार कर उसे घायल कर दिया। लहूलुहान करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में किसी तरह वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को अस्पताल ले जाकर अपना उपचार कराया। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida Crime News
ग्राम चिटहेड़ा निवासी अनुराग भाटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 6 सितंबर की शाम को अपने घर से दादरी की तरफ आ रहा था। इस्लामिया मदरसा के सामने बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार आसिफ व उसके साथी ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान तीन-चार अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए इस घटना में उसके गले से सोने की दो तोले की चेन भी टूट कर कहीं गिर गई। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। Noida Crime News
हेयर कटिंग के पैसे मांगने पर दबंग युवकों ने सैलून संचालक के साथ मारपीट की। सैलून संचालक को बचाने आई उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मार पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीडि़त ने इस संबंध में थाना सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है।
सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले नीरज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कॉलोनी में सैलून चलाता है। 7 अप्रैल की दोपहर को करण नामक युवक उसकी दुकान पर आया और उसने हेयर कटिंग कराई। हेयर कटिंग करने के बाद उसने जब अपने पैसे मांगे तो करण आग बबूला हो गया और उसने धमकाते हुए कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हो गई उससे पैसे मांगने की। नीरज के मुताबिक करण उसके साथ गाल़ी- गलौज करने लगा इस पर उसने पुलिस बुलाने को कहा। करण ने फोन कर तुषार व अपने अन्य साथियों को भी सैलून में बुला लिया। इन लोगों ने दुकान का गेट बंद कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तुषार ने उसे पीछे से पकड़ लिया और करण ने उसके ऊपर धारदार हथियार से वार कर उसे लहू लुहान कर दिया। Noida Crime News
नीरज के मुताबिक इस दौरान उसकी गर्भवती पत्नी चंचल शोर शराबा सुनकर दुकान में आ गई। उसने आरोपियों के चंगुल से उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी गर्भवती पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई इसके बाद आरोपी उसके गल्ले में रखे 4500 निकाल कर धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसने थाना सेक्टर 39 में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस घटना के बाद से आरोपी खुले घूम रहे हैं और उसे अपनी जान माल का खतरा है पीडि़त के मुताबिक उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करने के पश्चात थाना सेक्टर 39 पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के निर्देश दिए न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। Noida Crime News