Noida News : UPSC में इतिहास रचकर घर घर की लाड़ली बनी ग्रेटर नोएडा की बेटी

21a

Ishita Kishore

locationनोएडा
userRP Raghuvanshi
calendar29 Nov 2025 08:20 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

\n\n

इशिता ने जताया आभार

\n

अपनी इस उपलब्धी के बाद अपने पहले रिएक्शन में इशिता किशोर ने अपने परिजनों का आभार व्यक्त किया है। उसने कहा कि मेरे परिवार ने मेरे संघर्ष में मुझे व्यापक समर्थन दिया। मैं प्रिलिम्स में दो बार फेल हो गई थी, लेकिन परिवार वालों ने मेरे उपर भरपूर विश्वास बनाए रखा। परिवार ने मुझे आगे बढ़ाया और मेरे लिए चीजों को बहुत आसान बना दिया। मैं अपने परिवार, अपने अध्यापकों एवं मित्रों की हमेशा आभारी रहूंगी।

\n\n

इशिता का संक्षिप्त परिचय

\n

भारत की सबसे महत्वपूर्ण व प्रतिष्ठित सर्विस यूपीएससी की परीक्षा में टॉप करने वाली इशिता किशोर मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम विंग कमांडर स्व. संजय किशोर है। उनकी माता हाउस वाइफ हैं, उनका नाम ज्योति किशोर है। इशिता के बड़े भाई श्याम किशोर एक नामी वकील हैं। इशिता\nग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसायटी की रहने वाली है। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज आफ कॉमर्स से इकनामिक्स में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद से ही उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और आए इस परीक्षा के परिणाम में इशिता ने देशभर में प्रथम स्थान पर रहकर सबका दिल जीत लिया है। आज इशिता देश के घर घर की बेटी बन गई है।

\n

इस उपलब्धी पर क्या कहना है इशिता का, आप भी सुने...

\nhttps://twitter.com/ManchChetna/status/1661000499288756226?t=q2ttBJl7rO4rH6dWMkIoLA&s=08\n

UPSC CSE 2022 का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर की सूची

\n

नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

\n

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।

","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/05/21a.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/05/21a.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-05-24T01:09:30+05:30","dateModified":"2025-11-29T20:20:01+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"नोएडा"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि