Noida : स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सिटीजन फीडबैंक के लिए डिजिटल वैन को हरी झंडी
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 05:34 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 05:34 PM
Noida : नोएडा । लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण -2022 के प्रति जागरूक करने के लिए डिजिटल वैन के जरिए सिटीजन फीडवैंक का अभियान शुरू किया गया है।सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय से मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह व डा अविनाश त्रिपाठी से कहा कि ऐसी चार वैन का संचालन नोएडा में कराया जाए। जिससे शहर की साफ सफाई को लेकर नोएडा प्राधिकरण की ओर से किए गए कार्य पर अपना फीडबैक दे सके। जन स्वास्थ्य विभाग उपमहाप्रबंधक एससी मिश्रा ने बताया कि यह डिजिटल वैन भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाएगी। लोगों से डिजिटल फीडबैक हासिल करेगी। हालांकि नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसके लिए एक एप भी तैयार कराया गया है, जिसमें शिकायत का आपशन शामिल किया है, जिसमें शहरवासी साफ सफाई के प्रति अपना फीड बैक दे सकते है। यह डिजिटल वैन 30 अप्रैल तक नोएडा में संचालित होगी। इसी के आधार पर नोएडा प्राधिकरण को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अंक मिलेंगे। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा, आइटी सेल प्रभारी शोभा, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी कुशलपाल, मीनू खान समेत अन्य मौजूद रहे।