
Noida News : मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में मिहिर भोज शिक्षण संस्थानों को संचालित करने वाली संस्था गुर्जर विद्या सभा ने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित युवाओं को सम्मानित किया है। कार्यक्रम की अध्य्क्षता गुर्जर विद्या सभा के अध्य्क्ष पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने की व मंच का संचालन सभा के महासचिव एडवोकेट रामशरण नागर ने किया।
गुर्जर विद्या सभा के महासचिव रामशरण नागर ने बताया कि दादरी डॉ. देवेंद्र नागर का चयन पर्यावरण विज्ञान विषय मे रामानुज कॉलेज व डॉ. अरुणा भाटी का चयन कॉमर्स विषय में शहीद भगत सिंह कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रुप में हुआ है, जो समाज के लिए गर्व की बात है। पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने इस अवसर पर कहा कि समाज में अब शिक्षा को लेकर लोग जागरूक हुए है व समाज के अनेक युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे है जो एक अच्छे समाज के लिए सुभ संकेत है। इस अवसर पर संकल्प संस्था के अध्य्क्ष मास्टर भूपेन्द्र नागर, ब्रहमपाल भाटी, जयप्रकाश नागर, लज्जाराम भाटी, एड सूरजभान भाटी, प्रधान रमेश नागर, जय वीर भाटी सकीपुर, पप्पू भाटी, चरणजीत नागर, कुलदीप भाटी, राजेश मैनेजर, श्याम सिंह भाटी, बलवीर आर्य, देवेन्द्र टाइगर, डॉ. उदय वीर सतीश, नम्बरदार मास्टर, मामराज नागर, मास्टर सुदेश भाटी, उदयपाल टाइगर, रोहित मत्ते गुर्जर, सुमित बैसोया, सनी नागर, मनोज नागर आदि लोगों की उपस्थिति रही।
आपको बता दें कि गुर्जर विद्या सभा गौतमबुद्धनगर जनपद की एक बड़ी प्रतिष्ठित संस्था है। इस संस्था द्वारा 6 शैक्षणिक संस्थाओं जिसमें बालक बालिकाओं के लिए दो इंटर कॉलेज, दो परास्नातक महाविद्यालय, मोंटेसरी स्कूल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मिहिर भोज पीजी कॉलेज आदि का संचालन किया जाता है। इसके अलावा गुर्जर समाज के युवाओं का मार्गदर्शन करने में भी यह संस्था अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा समाज कल्याण के लिए भी सभा द्वारा समय समय पर कार्यक्रम चलाए जाते रहते हैं। Noida News